
कोटा. बोरखेड़ा थाना पुलिस ने घरों से गैस सिलेण्डर चोरी करने और उन्हें बेचने के मामले में दो महिलाओं समेत ४ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी नशे का शौक पूरा करने के लिए करीब आधा दर्जन गैस सिलेण्डरों की चोरी कर चुका है।
सिटी एसपी अंशुमान भौमिया ने बताया कि बोरखेड़ा क्षेत्र में लगातार घरों से गैस सिलेण्डर चोरी होने की वारदातों को देखते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई। टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंद्रा कॉलोनी विज्ञान नगर हाल किराए का मकान मन्ना कॉलोनी निवासी अरुण उर्फ महावीर वाल्मीकि (22) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने आधा दर्जन घरों से सिलेण्डर चोरी करना कबूला। उसने बताया कि वह दिन में रैकी करता। सुबह जल्दी उठकर घरों से सिलेण्डर चोरी कर किराए के ऑटो से उन्हें अपने घर ले जाता। वहां अपनी कथित पत्नी राजी बाई व परिचित महिला लीना अग्रवाल के जरिए बेच देता।
चारों को जेल भेजा
इस मामले में पुलिस ने राजी बाई, लीना अग्रवाल व एक अन्य खरीदार मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अरुण स्मैक पीने का आदी है। वह शौक पूरा करने के लिए सिलेण्डर चोरी करता था। पुलिस ने चारों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया