कोटा

BIG News: लोकसभा चुनाव से पहले वसुंधरा के गढ़ में भाजपा को तगड़ा झटका, 4 पार्षद कांग्रेस में शामिल

जपा के चार पार्षदों ने गुरुवार को इस्तीफे वापस लेकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे नगरपरिषद सभापति की कुर्सी पर से संकट टल गया है।
2 min read
Mar 29, 2019
BJP councilors Join Congress
BIG News: लोकसभा चुनाव से पहले वसुंधरा के गढ़ में भाजपा को तगड़ा झटका, 4 पार्षद कांग्रेस में शामिल

- सभापति की कुर्सी से फिलहाल संकट टला

झालावाड़. भाजपा के चार पार्षदों ने गुरुवार को इस्तीफे वापस लेकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे नगरपरिषद सभापति की कुर्सी पर फिलहाल संकट टल गया है। भाजपा के चार पार्षदों शिवराज रेगर, नरेंद्र भील, आसिफ मोहम्मद व कन्हैयालाल यादव ने सभापति को पत्र देकर इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध किया। पार्षदों ने इसे उपखंड अधिकारी से सत्यापित करवा कर सभापति को सौंप दिया जिसे सभापति ने मान लिया। सभापति व उपसभापति सहित आठ पार्षदों ने इस्तीफे नहीं दिए थे। इस प्रकार अब सभापति के पाले में 12 पार्षद हो गए जिससे उनकी कुर्सी पर आया संकट फिलहाल संकट टल गया।

गुरुवार शाम पूर्व विधायक मीनाक्षी चंद्रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष फरीद चौधरी, कांग्रेस नेता इमरान अली, राकेश गौड़ व झालरापाटन के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुबारिक मंसूरी ने भाजपा पार्षदों को का स्वागत किया। पूर्व विधायक मीनाक्षी चंद्रावत के निवास पर गुरुवार शाम भाजपा के चारों पार्षदों ने प्रेसवार्ता में कहा कि हमें जनता की सेवा करने का मौका मिला है हमने नगर के विकास के लिए कांग्रेस का साथ लेकर इस्तीफे वापस लिए हैं।

अब यह रहेगी स्थिति
जानकारों के अनुसार नगर परिषद में 35 पार्षदों का बोर्ड है। इसमें से जिस पार्टी के 18 पार्षद होते है उसका बोर्ड बन सकता है। 18 पार्षदों में से 12 पार्षदों होने पर बैठक का कोरम पूरा हो जाता है। फिलहाल अब सभापति के पास 12 पार्षदों का समर्थन है इसलिए बोर्ड भंग होने से बच गया है। कांग्रेस के सभापति मनीष शुक्ला, उपसभापति मोहम्मद शफीक खान, पार्षद सागर कश्यप, अमरीन कुरैशी, अंजना बैरवा, सुनीता यादव, विनिता शर्मा व हशमत बानो ने इस्तीफे नहीं दिए थे।

अब मेरे पास 12 पार्षदों का समर्थन है। मैने कोरम पूरा कर लिया है अब मै अब जनता की सेवा जारी रखूंगा।
मनीष शुक्ला, सभापति, नगर परिषद झालावाड़


गुरुवार शाम को चार पार्षदों ने अपने इस्तीफे वापस लिए जिसे मैंने सत्यापित कर उन्हे सौंप दिया। आगे का काम सरकार का है।
मोहनलाल प्रतिहार, उपखंड अधिकारी, झालावाड़

Published on:
29 Mar 2019 10:00 am