
कोटा . कोटा जंक्शन पर इंटरलॉकिंग का काम मुसफिरों की जेब और जान पर भारी पड़ रहा है। झुलसाती गर्मी के बीच बसों में धक्के खाने को मजबूर यात्रियों को दुगनी परेशानी के साथ चार गुना ज्यादा किराया चुकाना होगा। रेलवे ने गुरुवार को छह ट्रेन रद्द कर दी हैं। जिसकी वजह से छह हजार से ज्यादा मुसाफिर प्रभावित होंगे।
कोटा जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग अप्रग्रेडेशन का काम चल रहा है। जिसके चलते रेलवे ने कोटा से झालावाड़ जाने वाली चार और इंदौर तक जाने वाली दो ट्रेन गुरुवार को र² कर दी हैं। ऐसे में मंजिल तक पहुंचने के लिए इन ट्रेनों में सफर करने वाले करीब छह हजार मुसाफिरों को झुलसाती धूप में बस पकडऩे के लिए दौड़ लगानी पड़ेगी।
कटेगी जेब
भागमभाग के साथ ही इन मुसाफिरों के करीब चार गुना तक ज्यादा किराया चुकाना होगा। जो यात्री महज 25 रुपए खर्च कर ट्रेन से झालावाड़ पहुंच जाते हैं उन्हें बस से सफर करने के लिए 90 रुपए चुकाने पड़ेंगे। जबकि ट्रेन से 135 रुपए में इंदौर पहुंचने वाले मुसाफिरों को सरकारी बस से सवारी करने के लिए 325 और निजी बस के लिए 400 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
गुरुवार को ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
गाड़ी संख्या - ट्रेन
05614 - कोटा-झालावाड़सिटी पैसेंजर
05613 - झालावाड़सिटी-कोटा स्पेशल
59837 -झालावाड़सिटी-कोटा पैसेंजर
59840 -कोटा-झालावाड़सिटी पैसेंजर
22983 कोटा-इन्दौर एक्सप्रेस
22984 इन्दौर-कोटा एक्सप्रेस
गौरतलब है कि कोटा जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग, यार्ड रिमॉडलिंग, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दो मई को कुछ ट्रेनें निरस्त रही थीञ्। इसमें गाड़ी संख्या 05614 कोटा-झालावाड़ सिटी पैसेंजर, गाड़ी संख्या 05613 झालावाड़सिटी-कोटा पैसेंजर, गाड़ी संख्या 59837 झालावाड़सिटी-कोटा पैसेंजर और गाड़ी संख्या 59840 कोटा-झालावाड़ सिटी पैसेंजर निरस्त रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।