कोटा

Kota News: 8 साल के बच्चे की मां ने उठाया ऐसा कदम, 10 साल पहले की थी लव मैरिज

मकान मालकिन से कमरे में सोने की बात कही और अंदर जाकर आत्महत्या कर ली। जब वह काफी देर नीचे नहीं आई तो विष्णु ने बेटे को उसे बुलाने के लिए मकान मालकिन के पास भेजा, तब जाकर मामले का पता लगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Feb 2025, 3:26 PM IST
Feature image

Kota Suicide Case: कोटा के रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक विवाहिता ने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शिवदास घाट की गली निवासी महिला किरण (28) पति और 8 साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रहती थी। महिला ने करीब 10 साल पहले हलवाई का काम करने वाले विष्णु से लव मैरिज की थी।

पति-पत्नी में विवाद को लेकर 4-5 दिन पहले पति ने थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने समझाइश की थी। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे उसने 90 वर्षीय मकान मालकिन से कमरे में सोने की बात कही और अंदर जाकर आत्महत्या कर ली। जब वह काफी देर नीचे नहीं आई तो विष्णु ने बेटे को उसे बुलाने के लिए मकान मालकिन के पास भेजा, तब जाकर मामले का पता लगा।

विष्णु ने बताया कि बेटे ने कमरे में जाकर देखा तो मां स्कार्फ के जरिए फांसी पर लटकी हुई थी। बेटे के बताने पर वो कमरे में गया और स्कार्फ को चाकू से काटकर उसे नीचे उतारा।

Updated on:
7 Feb 2025, 3:26 PM IST
Published on: