कोटा

सर्दी सीजन का आखिरी माह फरवरी! IMD ने दे दी Weather Report, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Prediction: पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हवा में बार-बार परिवर्तन हो रहा है, ऐसे में कभी हल्की गर्मी तो कभी ठंडक की स्थिति बन रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2025, 12:43 PM IST
Winter holidays
File Photo: Patrika

Rajasthan Weather News: इस समय सर्दी का उतार-चढ़ाव बरकरार है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम का यही ट्रेंड दिखाई दिया है। एक बार फिर हवा की दिशा में बदलाव होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पूरे माह मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद है। फरवरी सर्दी सीजन का आखिरी माह माना जाता है। ऐसे में तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। फरवरी की शुरुआत से ही इस बार उतार-चढ़ाव का क्रम चल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हवा में बार-बार परिवर्तन हो रहा है, ऐसे में कभी हल्की गर्मी तो कभी ठंडक की स्थिति बन रही है। सोमवार को तीखी धूप के कारण रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा, हल्के बादलों की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अभी लगातार इसी तरह की स्थिति रहेगी। अभी एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान की ओर है। आगामी 24 घंटों के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस सप्ताह यानी अगले चार से पांच दिन तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है, हल्के बादल रह सकते हैं।

Updated on:
11 Feb 2025, 12:43 PM IST
Published on: