
कोटा . गणेश उद्यान में लगाए गए वन्यजीवों के स्टेच्यू बदहाल हो गए हैं। न्यास ने दो साल पहले Park का आकर्षण बढ़ाने के लिए स्टेच्यू लगाए थे, लेकिन देखरेख के अभाव में ये क्षतिग्रस्त हो गए हैं। न्यास का इस ओर कोई ध्यान नहीं। न्यास की ओर से बने गणेश उद्यान का 27 फरवरी 2016 को उद्घाटन हुआ था। उद्यान में खेल परिसर व अन्य जगहों पर हाथी, हरिण, बंदर, मगरमच्छ व अन्य वन्यजीवों के statue लगाए गए।
अब हाथी का statue खण्डित पड़ा है, हरिण के सींग व टांग टूटे पड़े हैं। बंदर के कान व अन्य अंग खण्डित पड़े हैं। खेल परिसर के बाहर बनाई गई Panting भी बदरंग हो गई। अंदर फर्शी भी जगह-जगह से उखड़ गई है।
पानी साथ लेकर आओ
उद्यान में यदि आप घूमने जा रहे हो तो घर से पानी की बोतल ले जानी होगी। उद्यान के गेट पर सिर्फ नल लगे हैं। वहां से ही पानी मिलता है। इसके बाद अंदर घूमते समय यदि आपको प्यास लगे तो वहां पानी नहीं मिलेगा। लोग अपने साथ पानी की बोतलें ला रहे हैं।
Read More: चुनाव साल में हाड़ौती में प्रशासनिक जाजम बदली, संभागीय आयुक्त लगाया, कोटा बूंदी के कलक्टर बदले
पौधे भी सूखे
गणेश उद्यान में न्यास ने कई विदेशी पौधे भी लगा रखे हैं। भीषण गर्मी में पानी के अभाव के चलते सूख गए हैं। इन पौधों में एक्लीफा वेरीगेटड समेत कई पौधे हैं। ये सब पौधे पानी के अभाव में सूख चुके हैं।
Read More: JEE MAINS Toppers बोले 'KOTA is The Best'
न्यास को गर्मी में पानी का उचित प्रबंध करना चाहिए | पेड़-पौधों को नियमित पानी देने से ही पार्क का सौन्दर्य बरक़रार रह सकता है | साथ ही आमजन के लिए भी ठंडे और शुद्ध पानी का इंतजाम अनिवार्य है |