कोटा

खान मालिकों से ‘रॉयल्टी’ वसूलता था सहायक अभियंता

एसीबी की कार्रवाई: झालावाड़ से 3.37 लाख रुपए उदयपुर ले जाते धरा  

2 min read
Jun 22, 2018
bribe
खान मालिकों से 'रॉयल्टी' वसूलता था सहायक अभियंता

कोटा. जगपुरा खनिज विभाग ने जिसे अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही की जिम्मेदार दी, वो ही अधिकारी खान मालिकों को अवैध खनन की छूट देकर अपनी 'रॉयल्टीÓ वसूल रहा था। लगातार शिकायतों के बाद मुखबिर की सूचना पर एसीबी ने झालावाड़ के सहायक खनि अभियंता को अवैध वसूली के 3.37 लाख रुपए के साथ एसीबी ने धर दबोचा।

आरोपी एईएन अवैध वसूली गई रकम को लेकर अपने घर उदयपुर जा रहा था। एसीबी ने पुलिस की मदद से नाकाबंदी कर उसे जिस कार में पकड़ा, वो भी खान मालिक की बताई जा रही है। इतनी बड़ी रकम का संभाग में यह पहला मामला है।

एसीबी के एएसपी व कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर झालावाड़ के सहायक खनिज अभियंता मलिक उस्तर (48) के खिलाफ शुक्रवार शाम को कार्यवाही की गई। अवैध वसूली कर जब सहायक अभियंता कार से रवाना हुआ तो झालावाड़ से सिपाही सूरजमल व कोटा के सिपाही नरेन्द्र सिंह ने पीछा करना शुरू किया।

इधर कोटा में जगपुरा पुलिस चौकी के पास नाकाबंदी की गई। जहां कार को रुकवाया तो एईएन मलिक उस्तर के पास मिले बैग में 3.37 लाख रुपए मिले।

कार में एईएन के अलावा चालक व खान मालिक का कर्मचारी है। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में मलिक ने तीन खान मालिकों से रकम लाना कबूला। रकम जब्त कर उदयपुर स्थित एएसीबी के एएसपी राजेश भारद्वाज को सूचना दी। उन्होंने भी हाथीपोल क्षेत्र स्थित आरोपी के मकान की तलाशी ली।

Published on:
22 Jun 2018 11:19 pm