1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाली की मुहिम बनी मिसाल, युवाओं ने बदली सूरत

कोटा

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

कवाई. ग्राम पंचायत फूलबड़ौदा के नयागांव में युवाओं का श्रमदान अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। हाल ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर और आम रास्ते की श्रमदान से साफ-सफाई करने के बाद अब श्रावण मास के प्रथम दिन युवाओं ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर हरियाली की नई शुरुआत की। इतना ही नहीं, लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए युवाओं ने स्वयं के सहयोग से जाली फेंसिंग भी लगाई, ताकि पशुओं से पौधों को नुकसान नहीं पहुंचे। युवाओं ने उत्साह के साथ छायादार और फलदार पौधे लगाए तथा प्रत्येक पौधे के चारों ओर जाली लगाकर उसके संरक्षण का जिम्मा भी उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि पौधे लगाना जितना जरूरी है, उससे कहीं अधिक जरूरी उनकी देखभाल और सुरक्षा करना है। इसी सोच के साथ पौधारोपण के साथ-साथ सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए। ग्रामीण भंवरलाल नागर ने बताया कि कुछ दिन पहले युवा टीम ने विद्यालय मैदान की साफ-सफाई और समतलीकरण कर उसे नया स्वरूप दिया था। उसी समय संकल्प लिया गया था कि परिसर को हराभरा बनाया जाएगा। श्रावण मास के प्रथम दिन उस संकल्प की शुरुआत पौधारोपण और जाली फेंसिंग के साथ की गई। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक और प्रशासन से विद्यालय परिसर की स्थायी चारदीवारी बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान में युवाओं ने अपने स्तर पर जाली फेंसिंग लगाकर पौधों की सुरक्षा का प्रयास किया है, लेकिन स्थायी संरक्षण के लिए चारदीवारी आवश्यक है।