1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार्ज लिया, फिर भी नहीं सुधरी व्यवस्था

कोटा

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

कवाई. अटरू पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कवाई में ग्राम विकास अधिकारी बदलने के बाद भी व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद ग्राम विकास अधिकारी रामकुमार मीणा ने गुरुवार को ग्राम पंचायत पहुंचकर कार्यभार संभाला, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद भी पंचायत कार्यालय में नियमित व्यवस्था नहीं बन पाई है। इससे आमजन को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार पंचायत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे ग्राम विकास अधिकारी कवाई ग्राम पंचायत पहुंचे थे हालांकि ग्रामीणों के अनुसार शाम करीब 5 बजे तक पंचायत कार्यालय में फिर सन्नाटा छा गया और अधिकांश कुर्सियां खाली नजर आईं। इससे कार्य करवाने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। शुक्रवार को भी हालात कुछ अलग नहीं रहे। कस्बा निवासी टिंकल सोनी सुबह ग्राम पंचायत से संबंधित कार्य के लिए कार्यालय पहुंचे, लेकिन सुबह 10:10 बजे तक भी पंचायत कार्यालय के ताले नहीं खुले थे। काफी देर इंतजार के बाद भी कार्यालय शुरू नहीं होने से उन्हें बिना काम कराए लौटना पड़ा।