
भंवरगढ़. भंवरगढ़ पुलिस की ओर से शुक्रवार को क्षेत्र के घट्टी गांव स्थित पीएमश्री राउमावि में महिला अपराधों के विरुद्ध सजगता अभियान के तहत स्कूल परिसर में महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, नागरिकता कौशल व संवैधानिक मूल्यों को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला थाना प्रभारी गोपीलाल आर्य के निर्देशन में किया गया। इसमें सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम नागर व हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने संबंधित जानकारी देते हुए छात्राओं को सावधान रहने की सलाह दी। इसके अलावा कभी किसी मुश्किल में पड़ जाएं तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को अवगत कराने की बात कही। साथ ही पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, सीएलजी के सदस्यों, परिजनों को जानकारी देने, पोस्को एक्ट व पारिवारिक अपराध के लिए टोल फ्री नंबर, हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जानकारी दी गई । इस दौरान कई छात्राओं द्वारा बीएनएस की धाराओं के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य कुंजबिहारी नागर, प्रभारी प्रेमचंद नागर, शिक्षिका कृतिका श्रृंगी, नीतू प्रजापत, व्याख्याता रघुनंदन मीणा ने भी मार्गदर्शन किया।
Updated on:
01 Aug 2026 06:01 am
Published on:
01 Aug 2026 06:01 am
