1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माटी वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

कोटा

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

पलायथा. समीपवर्ती ग्राम अमलसरा में संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मांटी वंदन अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 41764 सीड बाल विसर्जित किए गए। संस्था प्रधान अमित कुमार जेठी ने बताया कि इस कार्य में वरिष्ठ अध्यापक हिमांशु शर्मा के निर्देशन में 75 छात्रों ने यह सीड बाल तैयार कर विसर्जित किए। कार्यक्रम में मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी गायत्री मीणा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवीलाल पालीवाल आदि ने कहा कि पेड़ और नदियां हमें सदैव निस्वार्थ भाव से सेवा करने की प्रेरणा देती हैं वहीं अंता ब्लाक में इस विद्यालय ने इतने सीड बाल तैयार कर उत्कृष्ट कार्य किया है। इस दौरान सीड बाल तैयार करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।