कोटा

राजस्थान में मध्यप्रदेश के दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, तीसरे की हालत नाजुक, परिवार में मचा कोहराम

Road Accident: बारां जिले के हथियादह गांव में मध्यप्रदेश से रिश्तेदारों को नवमी की राम-राम करने आए दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर-ट्रॉली कुचल गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2019, 4:02 PM IST
Bike Accident
राजस्थान में मध्यप्रदेश के दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, तीसरे की हालत नाजुक, परिवार में मचा कोहराम

बारां जिले के हथियादह गांव में मध्यप्रदेश से रिश्तेदारों को नवमी की राम-राम करने आए दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर-ट्रॉली कुचल गई। ( Road Accident ) मौके पर ही दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। ( Two Brothers Dead ) जबकि बाइक सवार तीसरा युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर कोटा रैफर कर दिया। ( Tractor trolley-Bike Accident ) वहीं, पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। दोपहर को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया।

Read More: झालावाड़ में खौफनाक वारदात: घर में मिली मां-बेटा और 2 मासूम बेटियों की लाश, पिता गायब, मंजर देख कांप उठा कलेजा
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में श्योपुर जिले के शुभगोर गांव निवासी नाथूलाल खैरवा, पप्पू खैरवा व किशोर खैरवा बाइक से किशनगंज क्षेत्र के हथियादह गांव अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। जहां से सोमवार रात को वापस श्योपुर के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान हथियादह गांव के पास हाइवे पर स्पीड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार नाथूलाल व पप्पू खैरवा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथी किशोर का पैर फ्रेक्चर हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

Published on: