कोटा

धर्म परिर्वतन करवाने का आरोप, विहिप कार्यकर्ताओ ने एक जने को पकडक़र पुलिस के हवाले किया

Aug 09, 2026
Rajasthan

- शहर कोतवाली में दर्ज करवाया मामला



बारां. शहर में शनिवार दोपहर को धर्म परिर्वतन करवाने के आरोप में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओ ने चारमूर्ति चौराहा क्षेत्र से एक जने को पकडक़र पुलिस के हवाले करते हुए शहर कोतवाली में उसके विरूद्ध मामला दर्ज करवाया है।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री विरेन्द्र सिंह ने बताया कि संजय नामक ईसाई मिशनरी चारमूर्ति चौराहे पर उस समय दबोचने में आया जब वह एक हिन्दू महिला पुरूष को धर्म परिर्वतन के लिए बरगला रहा था। यह बारां जिले में लम्बे समय से धर्म परिर्वतन करवाने के कार्य में लगा हुआ है। जानकारी मिलने पर वे कार्यकर्ताओ के साथ वहां पहुंचे तथा उसे पकडक़र कोतवाली पुलिस के हवाले किया साथ ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

दर्ज करवाई रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि ये एक संस्था के निमित यह गरीब तथा दलित हिन्दू परिवारो तथा समाज के व्यक्तियो को हिन्दू धर्म के खिलाफ करके व हिन्दू समाज कि बुराई कर समाज के व्यक्तियो को पैसो के लालच व उनको अनेको प्रकार के आकर्षण दिखाकर उनको ईसाई बनाने कार्य करता है। उन्होंने कहा कि इसको एक व्यक्ति को इसाई बनाने पर एक लाख 25 हजार रुपये बाहर से मिलते है। इसके मोबाईल का लॉक खुलवाकर देखा तो उसमें दर्जनो विडियो धर्म परिर्वतन करवाने से संबधित पाई गई है। वही इसके पास हिन्दू माता, बहनो व भाइयो के हाथ मे बाईबल के साथ सैकड़ो फोटो है। बहुत सारी इसाई बनाने के विडियो भी मौजूद है।

विहिप ने उक्त व्यक्ति के अकाउंट, विदेशी फण्डिंग की जांच की की मांग करते हुए इसकी संचालित संस्था की जांच की भी मांग की है। विहिप जिलामंत्री विरेन्द्र सिंह ने बताया कि इसके खिलाफ गुना मध्यप्रदेश में भी एक धर्म परिर्वतन करवाने का मामला दर्ज है। इसकी परिषद ने पूर्व में भी शिकायत की थी, लेकिन उस समय पर्याप्त सबूत नही थे। शनिवार को इसे चारमूर्ति चौराहे के समीप स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास कार्यकर्ता ने धर्म परिर्वतन करवाने की आपत्तिजनक चर्चा करते हुए सुना है। परिषद ने गहन जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Updated on:
09 Aug 2026 06:00 am
Published on:
09 Aug 2026 06:00 am