कोटा

Opium Smuggling: ट्रेनों में एक राज्य से दूसरे राज्य में हो रहा नशे का काला कारोबार

कोटा. ट्रेन में मध्यप्रदेश से तस्करी कर हरियाणा ले जाई जा रही एक किलो अफीम के साथ जीआरपी ने शनिवार को एक जने को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Jan 07, 2018

ट्रेन में मध्यप्रदेश से तस्करी कर हरियाणा ले जाई जा रही एक किलो अफीम के साथ जीआरपी ने शनिवार को एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि वे शनिवार को जाप्ते के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म एक पर खड़ी गोल्डन टेम्पल मेल के जनरल कोच की चैकिंग की। एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। तलाशी ली तो उसके पास एक किलो अफीम मिली।

ये भी पढ़ें

धरती का पेट चीर बजरी का अवैध खनन कर रहे रेत माफिया और आंख मूंद बैठा है वनविभाग

पूछताछ में उसने खुद को झालावाड के गंगधार थाना क्षेत्र स्थित बिलावली निवासी श्यामदास बैरागी(48) बताया। वह मध्य प्रदेश से हरियाणा जा रहा था। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ की जा रही है कि वह अफीम किससे लेकर आया और किसे देने जा रहा था। सीआई ने बताया कि आरोपित को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

दुर्गेश हत्याकांड न्यायिक हिरासत 20 तक बढ़ाई
कोटा. भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में हुए दुर्गेश मालवीय हत्याकांड के आरोपित की न्यायिक हिरासत अवधि अदालत ने शनिवार को 20 जनवरी तक बढ़ा दी। डडवाड़ा निवासी प्रोपर्टी व्यवसायी दुर्गेश की 10 अगस्त की रात को रेलवे स्टेशन के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने फरार पूनम कॉलोनी निवासी आरोपित भुवनेश शर्मा को 8 दिसम्बर को गिरफ्तार किया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे जेल भेज दिया था। न्यायिक हिरासत अवधि पूरी होने पर शनिवार को जेल से अदालत में वारंट पेश किया। उसकी हिरासत अवधि 20 जनवरी तक बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें

ठग ऑफ कोटा: 200 लोगों को ठग कर बना करोड़पति, जयपुर में खरीदा करोड़ों का बंगला और जमीनें

Published on:
07 Jan 2018 01:08 pm
Also Read
View All