Kota Weather News: कोटा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कोटा में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रहा। पिछले माह 21 मई को यहां 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था।
IMD RED-Orange-Yellow Alert: धारों में अमूमन भीषण गर्मी पड़ती है। रेत होने से तापमान अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक रहता है, लेकिन इस बार कोटा शहर के तापमान ने बाड़मेर व जैसलमेर को भी पछाड़ दिया है। प्रदेश में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में अधिकतम तापमान 47 व 48 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। इसके बाद तीसरे नम्बर पर कोटा रहा जहां मंगलवार को 46.3 तापमान दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। वहीं प्रदेश में तीसरे दिन भी कोटा की रात सबसे गर्म रही। मौसम विभाग ने गंगानगर को रेड जोन एरिया में चिह्नित किया है। साथ ही आज ट्रिपल अलर्ट जारी करते हुए 2 जिलों में गर्मी और हीटवेव का रेड, 2 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
कोटा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कोटा में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रहा। पिछले माह 21 मई को यहां 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। जयपुर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय पश्चिम से आने वाली शुष्क और गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ा हुआ है। मई-जून में वातावरण के ऊपरी हिस्से में एंटीसाइक्लोन बनने से निचली गर्म हवा ऊपर नहीं जा पाती, जिससे सतह पर तापमान और अधिक बढ़ जाता है। इस प्रभाव के चलते हीटवेव और तीव्र हीटवेव का सिलसिला बना हुआ है।
हनुमानगढ़- 48
श्रीगंगानगर- 47.4
कोटा- 46.3
बीकानेर- 45.3
चूरू- 45.5
चितौड़गढ़- 45.4
अलवर-44.6
पिलानी- 44.6
जयपुर- 44.2
भीलवाड़ा-44.1
जैसलमेर- 44.1
करौली- 44.3
जोधपुर सिटी- 43.0
झुंझुनूं- 43.4
अजमेर- 42.7
सीकर- 42.0
डबोक- 41.8
बाड़मेर- 43.8
नागौर- 42.3
अंता बारां- 42.5
डूंगरपुर- 40.4
जालौर- 40.4
सिरोही- 38.9
फतेहपुर- 42.6
माउंटआबू- 32.4
दौसा- 44.3
प्रतापगढ़- 40.9
पाली- 41.8
लूणकरणसर- 43.4