कोटा

साइबर योद्धा महाकुंभ 22 को, अमित शाह आएंगे

सांसद बिरला ने आईटी सेल के पदाधिकारियों की बैठक ली  
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2018, 10:46 PM IST
kota
साइबर योद्धा महाकुंभ 22 को, अमित शाह आएंगे

कोटा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 22 सितंबर को कोटा प्रवास पर आएंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और आईटी सेल के साइबर योद्धा के महाकुंभ को सम्बोधित करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सांसद ओम बिरला ने आईटी सेल के पदाधिकारियों की जीएमए प्लाजा हॉल में बैठक ली। बिरला ने कहा कि भाजपा आईटी विभाग के साइबर योद्धाओं का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता जुट जाएं व प्रत्येक बूथ से 10 से 15 साइबर योद्धाओं का चयन करें। अब राजनीति में जनसंवाद का प्रमुख माध्यम सोशल मीडिया के माध्यम से हो गया है। आईटी कार्यकर्ताओं को साइबर योद्धा के रूप में अपनी भूमिका निभानी है। भाजपा कोटा शहर जिला अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय, बूंदी जिलाध्यक्ष महिपत सिंह, कोटा देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, महामंत्री जगदीश जिंदल, भाजयुमो पूर्व प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा, कोटा संभाग प्रभारी मयंक सेठी, महामंत्री अरविंद सिसोदिया, अमित शर्मा, भाजपा आईटी कोटा जिला संयोजक सुनील पोकरा, कोटा देहात राकेश सनाढ्य ने संबोधित किया। जीएमए अध्यक्ष राकेश जैन व मंत्री रमेश आहूजा ने सांसद का स्वागत किया।

जिम्मेदारी सौंपी

कोटा. भाजपा ने चुनावी साल में संगठन को मजबूती और गति देने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की हैं। विधानसभा बूथ प्रभारी कोटा उत्तर में पूर्व जिला अध्यक्ष महेश विजयवर्गीय, कोटा दक्षिण में पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र खींची, एवं लाडपुरा में उप महापौर सुनीता व्यास को जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभावार बूथ प्रबंध संयोजकों की नियुक्ति की गई।

Published on: