इससे पहले शनिवार को सरपंच पद के लिए 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। मतगणना में मनोज रावल को 864 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवप्रकाश को 658 मत प्राप्त हुए। इस तरह मनोज रावल ने 206 मतों से जीत दर्ज कर सरपंच पद पर कब्जा जमाया। ग्राम पंचायत में शनिवार सुबह मतदान शुरू हुआ, जो रात करीब 8:30 बजे तक चला। इसके बाद मतगणना की गई, जिसमें मनोज रावल विजयी घोषित हुए।