25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका एक्सक्लूसिव: मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के बफर जोन में खुलेगा एक और मार्ग, 4 ट्रैक की मिली थी अनुमति

कोटा के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के बफर जोन में दौलतगंज से रतकांकारा तक का नया इको टूरिज्म मार्ग जल्द खुलेगा। पर्यटक यहां वन्यजीवों की साइटिंग और वॉच टॉवर से सुंदर नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Arvind Rao

•

image

हेमंत शर्मा

•

Updated: 25 Oct 2026, 9:20 AM IST

mukundra hills tiger reserve

दौलतगंज में पर्यटकों के लिए बनाया गया आकर्षक प्रवेशद्वार (पत्रिका फोटो)

-हेमंत शर्मा

Mukundra Hills Tiger Reserve: कोटा: मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के बफर जोन में दौलतगंज के जंगल की खूबसूरती और वन्यजीवों की साइटिंग पर्यटक देख सकेंगे। हाल ही में मुकुंदरा को लेकर पर्यटकों के रुझान को देखते हुए वन विभाग दौलतगंज मार्ग को खोलने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र काफी सुंदर है और यहां विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीव व वनस्पतियां हैं। यह मार्ग 16-17 किलोमीटर लंबा है। पर्यटक दौलतगंज से प्रवेश करेंगे और गेपरनाथ क्षेत्र से बाहर आएंगे।

मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व की बोराबास रेंज में दौलतगंज से रतकांकरा तक ईको टूरिज्म ट्रैक शुरू होगा। क्षेत्र में वन्यजीवों की अच्छी संख्या है, जो अक्सर कैमरे में ट्रैप हो जाते हैं। यहां भालू, पैंथर, रोजड़े, जंगली बिल्ली, हिरण व विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की साइटिंग होती है। मार्ग में कोटिया भील महल, गराड़िया व्यू पॉइंट, सौ सीढ़ी और गेपरनाथ समेत अन्य ऐतिहासिक विरासतों को देख सकेंगे।

चार ट्रैक की मिली थी अनुमति

पूर्व में मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के अलग-अलग क्षेत्रों में चार ईको टूरिज्म ट्रैक बनाने की स्वीकृति मिली थी। इनमें बोराबास रेंज में बंधा-बग्गी रोड, अखावा बलिंडा से होते हुए बंधा, कोलीपुरा रेंज में नामनी चौकी चेकपोस्ट से कोलाकोट, दीपपुरा घाटा, कान्या तालाब और इसी रेंज में मंदरगढ़ बैरियर, मंदरगढ़ तालाब, केशोपुरा, रोजड़ा तालाब तथा दरा रेंज में मौरूकलां, बंजर रेतिया तलाई, पटपड़िया से सावन-भादो रेंज तक के मार्ग शामिल हैं। सावन-भादो क्षेत्र में एक मार्ग पर्यटन के लिए पहले ही खोल दिया गया था। इस मार्ग पर बाघ-बाघिन पर्यटकों को रोमांचित कर रहे हैं।

वॉच टावर व पर्यटकों के लिए अन्य सुविधाएं

विभाग के अनुसार, ईको टूरिज्म मार्ग बनकर तैयार हो गया है। पर्यटकों के लिए एक वॉच टावर तैयार है, जबकि दूसरे का निर्माण भी लगभग पूरा हो गया है। इन वॉच टावरों से पर्यटक जंगल का नजारा देख सकेंगे। रास्ते में बारिश के दौरान आवागमन बाधित होने की समस्या वाले स्थानों पर पुलिया व रपट बनाई गई हैं। यहां आकर्षक प्रवेश द्वार और वनकर्मियों के लिए चौकी भी बनाई गई है।

मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में दौलतगंज से रतकांकरा तक पर्यटन जल्द शुरू करेंगे। पर्यटकों की दृष्टि से आवश्यक विकास कार्य पूरे कर लिए गए हैं। अगले माह तक मार्ग को पर्यटकों के लिए खोलने का प्रयास है।
-मुथु एस, उपवन संरक्षक, मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग