कोटा

कोटा में मोबाइल बना किशोरी की मौत की वजह

कोटा. परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी रात में मोबाइल चला रही थी तो उसे मोबाइल चलाने से मना किया था। इस बात पर उसने गुस्से में अज्ञात विषाक्त का सेवन कर लिया।

less than 1 minute read
Aug 09, 2020
मोबाइल चलाने से मना करने पर किशोरी ने खाया विषाक्त, मौत

कोटा. शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो किशोरियों ने अज्ञात विषाक्त (poison)का सेवन कर लिया। गम्भीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

लाडपुरा निवासी जबिता (16) ने शनिवार देर रात घर में रखे अज्ञात विषाक्त का सेवन किर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी रात में मोबाइल चला रही थी तो उसे मोबाइल (mobile mania)चलाने से मना किया था। इस बात पर उसने गुस्से में अज्ञात विषाक्त का सेवन कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

suicide किशोरी विषाक्त खाने से अचेत
शिवपुरा में रहने वाली 17 किशोरी एक युवती ने शनिवार देर रात घर में ही अज्ञात विषाक्त का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने किशोरी को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि किशोरी की हालत गम्भीर होने से विषाक्त खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया।

Published on:
09 Aug 2020 07:14 pm
Also Read
View All