11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिरंगा हाथों में लेकर मुख्य मार्गों से गुजरे बच्चे, गूंजे देशभक्ति के नारे

कोटा

image

Newsdesk

Aug 11, 2026

Rajasthan

कस्बाथाना@ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को कस्बाथाना में स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। रोजगार सहायक तुलसीराम शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर कस्बाथाना के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् सहित देशभक्ति के नारों से कस्बे का माहौल देशभक्तिमय हो गया। मुख्य मार्गों से गुजरने के बाद रैली निर्धारित स्थल पर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।