11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस कार्यकर्ता संगठित होकर चुनाव लड़ें- भाया

कोटा

image

Newsdesk

Aug 11, 2026

Rajasthan

Bमऊ.B रविवार को मऊ बालाजी धाम के सामुदायिक भवन में आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर बमोरीकलां मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति और संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक प्रमोद जैन भाया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आपसी मतदभेद भूलकर आगामी पंचायतराज एवं नगर निकाय चुनाव में एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठावान, टिकाऊ और जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देने पर प्राथमिकता रहेगी। भाया ने कहा कि वह अंता-मांगरोल क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में प्रत्येक बूथ और वार्ड में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटें। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, अंता विधानसभा प्रभारी मेघराम मीणा, रामस्वरूप बैरवा, जसराज नागर, महावीर पांचाल, कौशल सुमन, स्वतंत्र जैन, जीतू पाराशर, पूर्व सरपंच शिशुपाल मीणा, जितेन्द्र नागर सहित आस-पास गांवों के कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।