कोटा

शाम ढलने के बाद नज़र आए पैंथर, भालू और सियार

वन्यजीव विभाग की ओर से पूर्णिमा पर विभिन्न अभयारण्यों में वन्यजीवों की गणना की गई।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 2:40 PM IST
sanctuary

कोटा . वन्यजीव विभाग की ओर से पूर्णिमा पर विभिन्न अभयारण्यों में वन्यजीवों की गणना की गई। कहीं भालू वाटर पाइंट पर पानी पीते हुए नजर आया, कहीं पैंथर को देखा गया। विभागीय जानकारी के अनुसार गत वर्षों की तुलना में इस वर्ष कहीं ज्यादा वन्यजीव देखे गए हैं।

हालांकि गणना के आधार पर फाइनल रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही वन्यजीवों की वास्तविक संख्या का पता चल सकेगा। वन्यजीव विभाग कोटा के अन्तर्गत रामगढ़, शेरगढ़ व भैंसरोडगढ़ अभयारण्य व kota में उम्मेदगंज व अभेड़ा में वन्यजीवों की भी गणना की गई।

Read More: एक और दो मई को निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, कोटा जंक्शन की जगह अब यहां से मिलेगी ट्रेन

तीनों अभयारण्यों में 80 वाटर पाइंट बनाए गए। इनके अलावा अभेड़ा और उम्मेदगंज में 4 वाटर पाइंट बनाए गए। सहायक वन संरक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव, अनुराग भटनागर व विजयपाल सिंह की देखरेख में वन विभाग के कर्मचारियों व पर्यावरण प्रेमियों ने वन्यजीवों की गणना की। रामगढ़ अभयारण्य में चीतल, जरख, पैंथर नजर आए। शेरगढ़, अभेड़ा व उम्मेदगंज में भालू, जंगली बिल्ली, नीलगाय व हरिण नजर आए।

वन्यजीव विभाग की ओर से की गयी गणना में 2017 के मुकाबले 2018 में वन्यजीवों की संख्या में ये अंतर देखने को मिला - पहले जहां 11 बघेरा थे अब 10 ही रह गए है , 166 सियार थे जो अब 160 ही रह गए है, भालू 5 थे जो 2 ही हो गए इन सभी जानवरो की संख्या में कमी आयी है वही दूसरी और कई जानवरों की तादाद में वृद्धि भी हुई है जैसे कि जरख पहले 35 थे जो अब 38 है, लोमड़ी 33 से 36 हो गयी है, भेड़िया 6 से बढ़कर 7 हो गए है, चीतल पहले एक भी नहीं था अब 12 है नीलगाय, साही , इंडियन वल्चर, नेवला ,खरगोश सही की संख्या में वृद्धि हुई है |

Published on: