कोटा

Jhalawar Police…हथियारबंद लुटेरों ने घर में घुस कर महिला से साढ़े 11 लाख रुपए लूटे

मनोहरथाना में रात एक बजे वारदात : लुटेरे नकदी के साथ करीब ढाई सौ ग्राम चांदी भी ले गए

less than 1 minute read
Jun 17, 2021
Jhalawar Police...हथियारबंद लुटेरों ने घर में घुस कर महिला से साढ़े 11 लाख रुपए लूटे

Jhalawar .मनोहरथाना. अज्ञात हथियारबंद करीब छह लोग बुधवार रात मनोहरथाना कस्बे में विधवा के घर में रखे 11 लाख 50 हजार रुपए व चांदी लूट ले गए। जानकारी के अनुसार कस्बे के कोली मोहल्ले में बुधवार रात करीब एक बजे करीब छह हथियारबंद बदमाशों ने विधवा कांतिबाई पत्नी रमेश चंद्र मेहर के घर के मुख्य दरवाजा के पास गढ्ढा खोद कर अन्दर की सांकल निकाली और उसके घर में घुस गए। उसे बंदूकें दिखाकर मारपीट की और गेहूं के ड्रम के नीचे गड्ढे में रखे 11 लाख 50 हजार रुपए व 250 ग्राम चांदी लूट ले गए। विधवा ने जमीन बेची थी। यह रकम उसी की थी। प्रत्यक्षदर्शी बालू मेहर ने बताया कि रात में कुछ अज्ञात लुटेरे आए और मेरी भाभी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह उठा तो उसके सिर पर भी बंदूक लगा दी गला दबा दिया। कांति बाई व उसकी देवरानी माया के साथ मारपीट की। सिर पर बंदूकें लगाकर वहां ले गए जहां रकम रखी थी। रकम व चांदी लेकर फरार हो गए। अन्य किसी चीज के बदमाशों ने हाथ नहीं लगाया। बंदूकों के अलावा चाकू भी थे। शाम को एएसपी राजेश यादव भी मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने वारदात से पहले तार तोड़ कर रोड लाइटें बंद कर दी। थानाधिकारी अजित मेघंवशी ने बताया की महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना का मौका मुआयना किया गया है। जल्द खुलासे के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। टीमें बना कर तलाश की जा रही है। कोटा व झालावाड़ से भी जांच करने वाली टीमें आ रही हैं।

Published on:
17 Jun 2021 09:46 pm
Also Read
View All