18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kota : निधन पर शोक जताकर लौट रहा था परिवार, गलत दिशा आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत

Kota : कोटा में सांगोद-कोटा मार्ग पर मालबावड़ी के पास शुक्रवार सुबह गलत दिशा आ रही तेज रफ्तार बाइक ने बाइक को टक्कर मारी। इस दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्री की मौके पर मौत हो गई। पत्नी और ढाई वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया।
less than 1 minute read
Google source verification
kota tragic road accident bike collision father and daughter died

kota tragic road accident : सांगोद-कोटा मार्ग पर मालबावड़ी के पास हादसा, पिता-पुत्री की मौत। फोटो पत्रिका

Kota : सांगोद-कोटा मार्ग पर मालबावड़ी के पास शुक्रवार सुबह शराब के नशे में बाइक चला रहे युवक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और उसकी पांच वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक की पत्नी घायल हो गई, जबकि गोद में बैठा ढाई वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया। हादसे में टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी गंभीर घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार करवाड़ निवासी सोहेल खान (30 वर्ष) शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी रुखसार, बेटी अलीजा (5 वर्ष) और ढाई वर्षीय बेटे इजहान के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। परिवार मोड़क में एक रिश्तेदार के निधन पर शोक जताने के बाद वापस जा रहा था।

मालबावड़ी के पास सामने से आ रहे चनावता निवासी श्यामबिहारी ने कथिततौर पर गलत दिशा में तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए सोहेल की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोहेल और उसकी बेटी अलीजा सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रुखसार के हाथ-पैर में चोटें आईं। उनकी गोद में बैठा बेटा इजहान हादसे में सुरक्षित बच गया।

नशे में था बाइक सवार, दूसरा युवक भाग निकला

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान टक्कर मारने वाला बाइक सवार अत्यधिक नशे में था। बाइक पर उसके साथ एक अन्य युवक भी सवार था, जो दुर्घटना के बाद मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घायलों को सांगोद अस्पताल पहुंचाया।

यहां श्यामबिहारी के पैर में गंभीर चोटें होने के कारण उसे कोटा रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल में जमा हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।