कोटा

कुपवाड़ा में खानपुर का सपूत कमांडो शहीद

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़, एक कमांडो घायल  
less than 1 minute read
Jul 11, 2018
army
कुपवाड़ा में खानपुर का सपूत कमांडो शहीद

श्रीनगर. कुपवाड़ा के जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों के सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ में सेना का एक कमांडो शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया।
रक्षा सूत्रों के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जंगल क्षेत्र में बुधवार दोपहर मुठभेड़ शुरू हुई। कांडी के साडू गंगा जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान सिपाही मुकुट बिहारी मीना और एक अन्य कमांडो को गोली लगी। साथियों ने उन्हें तुरंत दुर्गमूला में सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मीना को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे कमांडो को भर्ती कर लिया गया।

आतंकियों की तलाश के लिए 47वीं राजपूताना राइफल्स के जवानों और आतंकियों के बीच अभियान मंगलवार दोपहर बाद शुरू किया गया। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे, लेकिन उनके कुछ साथी भागने में कामयाब रहे। बुधवार दोपहर बाद सेना की स्पेशल कमांडोज की मदद से उनकी तलाश कर ली गई और उनके पकडऩे का अभियान शुरू कर दिया गया। कुपवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अंबारकर श्रीराम दिनकर ने जवान की मौत की पुष्टि की है।

Published on:
11 Jul 2018 11:54 pm