कोटा

कोटा से अति संवेदनशील सैन्य इलाके में हुई दिल दहला देने वाली वारदात, गोली से उड़ा सेना के जवान का सिर

कोटा केंटोनमेंट एरिया में संतरी की डयूटी दे रहे जवान की सिर में इंसास रायफल की गोली लगने से मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2017, 3:39 PM IST
Army soldier shot himself, Army soldier commit suicide, Kota Cantonment Area, Army  Area Kota, Rajasthan Patrika, Kota Patrika, Patrika news, Kota News, Indian Army, INSAS Rifle
Army soldier shot himself in Kota Cantonment Area

भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र स्थित आर्मी एरिया में रविवार देर रात को ड्यूटी के दौरान सेना के एक जवान के सिर में इंसास रायफल की गोली लगने से सिर के परखच्चे उड़ गए। अति संवेदनशील सैन्य क्षेत्र में लहुलुहान हालत में मिले जवान के शव को कोटा पुलिस ने फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया है। सेना अभी इस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन सेना की ओर से 12 घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। जिसके बाद कोटा पुलिस ने भी इस वारदात को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है।

भीमगंजमंडी थाने के एएसआई घनश्याम ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कोटा के सैन्य क्षेत्र में एक जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। इस सूचना पर रात्रि ड्यूटी पर तैनात एएसआई गोविंद सिंह मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो सेना का जवान वर्दी में लहुलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। गोली लगने से उसके सिर के परखच्चे उड़ गए थे और पूरा हिस्सा निकल कर जमीन पर बिखर गया था। जवान की लाश के पास ही इंसास सर्विस रायफल भी पड़ी हुई थी, जिससे उसने खुद को गोली मारी।

रात में दे रहा था संतरी की ड्यूटी

सैन्य अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि आत्म हत्या करने वाला 20 वर्षीय जवान अतुल कुमार पाण्डेय उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का रहने वाला था। रविवार रात को उसे अतिसंवेदनशील सैन्य क्षेत्र में संतरी की ड्यूटी पर लगाया गया था। ड्यूटी के दौरान ही उसने खुद को अपनी इंसास सर्विस रायफल से गले के पास गोली मारी। जिससे गोली उनके सिर से आर-पार हो गई। इस कारण उनके सिर का हिस्सा बिखर गया।

सेना ने 12 घंटे बाद भी दर्ज नहीं कराई एफआईआर

पुलिस ने सेना के अधिकारी शिव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट पर फिलहाल मर्ग (हत्या की सूचना) दर्ज कर शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, लेकिन दिल दहला देने वाली वारदात के 12 घंटे बाद भी सेना ने पुलिस में मामले की एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। पुलिस के मुताबिक मृतक जवान अतुल के परिजनों के कोटा आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार सेना के जवान की मौत संदिग्ध परिस्थिति में लग रही है। वहीं सेना भी अभी इस मामले में कोई जानकारी देने से बच रही है।

15 दिन में सेना के दूसरे जवान ने की आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि अतुल कुमार पांडे की नई नौकरी है। वह करीब एक साल से कोटा में तैनात था। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया खुदकुशी का कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है। वहीं कोटा में 15 दिन पहले रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में भी सेना के एक जवान ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली थी। सेना के जवान का शव चम्बल नदी के किनारे पेड़ पर लटका हुआ मिला था। वहीं भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही सेना के जवान की पत्नी ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इन मामलों में भी अभी तक सेना का रुख साफ नहीं हुआ है।

Updated on:
2 Oct 2017, 3:39 PM IST
Published on: