
कोटा. विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और भाजपा अगले पांच दिनों में अपनी पूरी ताकत झौंकेंगी। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रबंधन की कमान खुद प्रत्याशियों के परिजनों ने संभाल ली है। बाकायदा वार रूम बनाए गए हैं, जिनमें चुनाव प्रचार की टीम के 'जनरलÓ रणनीति बनाते हैं और उसे पूरा करने में कार्यकर्ताओं की फौज जुट जाती है। ऐसे वार रूम्स में आगामी पांच दिनों में होने वाले चुनाव प्रचार अभियान का मेगा प्लान तैयार किया गया है। हर भाग संख्या के मतदाताओं को सूचीबद्ध किया है। प्रत्याशी पहले पेपर वर्क करते हैं और फिर फील्ड में जनसंपर्क करते हैं।
मेगा चुनाव प्रचार प्लान के तहत आगामी पांच दिनों में कांग्रेस और भाजपा के सभी स्टार प्रचारकों को फ ील्ड में उतारा जाएगा। इस बात का ध्यान भी जनसंपर्क के रूट चार्ट में रखा गया है। कई प्रत्याशी जनसंपर्क के बाद मोबाइल पर भी संपर्क कर रहे हैं। कॉल सेंटर बनाए गए हैं। जनसंपर्क के पहले फोन कर बताया जाता है कि फलां दिन फलां समय प्रत्याशी उनके मौहल्ले में हाजिर होगा। युवा, महिला और नव मतदाताओं से संपर्क करने के लिए अलग से रणनीति बनाई गई है। शहरी क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के सामने करीब 7 लाख 29 हजार 637 मतदाताओं से संपर्क करने का लक्ष्य है।
पत्रिका ने देखे शहर के प्रमुख पार्टियों के वार रूम्स और देखिए आप इनके हालात।
कोटा दक्षिण : भाजपा
कोटा दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी संदीप शर्मा का मुख्य कार्यालय तलवंडी में संचालित हैं। यहां हर भाग संख्या के मतदाताओं का डाटा है। भाग संख्या के आधार पर पहले रूट चार्ट तैयार होता है फिर सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक जनंसपर्क करते हैं।
ये करते हैं रूट चार्ट : चुनाव संयोजक योगेन्द्र खींची, सतीश गोपालानी, प्रत्याशी के बड़े भाई एडवोकेट संजय शर्मा पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर रूट चार्ट तय करते हैं। इसमें सांसद ओम बिरला की राय भी ली जाती है।
कोटा दक्षिण : कांग्रेस
कोटा दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी राखी गौतम का मुख्य चुनाव कार्यालय महावीर नगर में रंगबाड़ी रोड पर संचालित है। यहां सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक रणनीति बनाने का कार्य होता है।
ये करते हैं रूट चार्ट : कार्यालय व्यवस्था प्रभारी श्याम गौतम पार्टी पदाधिकारियों और प्रत्याशी के सहयोग से जनसंपर्क का रूट चार्ट बनाते हैं। सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक पहले चरण में जनसंपर्क किया जाता है। शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक दूसरे चरण में जसंपर्क किया जाता है।
कोटा उत्तर : कांग्रेस
कोटा उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी शांति धारीवाल का मुख्य चुनाव कार्यालय बग्गीखाना में है। यहां पहले पेपर वर्क होता है। उसके बाद फील्ड में प्रत्याशी और समर्थक जाते हैं।
ये करते हैं रूट चार्ट : प्रचार और जनसंपर्क के लिए धारीवाल के अलावा उनकी पुत्रवधु एकता धारीवाल और पीसीसी सदस्य डॉ. जफर मोहम्मद के पास कमान है। ये रूट चार्ट तय करते हैं। शांति धारीवाल, एकता धारीवाल और अमित धारीवाल अलग-अलग जनसंपर्क के लिए जाते हैं। सुबह 9 से रात 10 बजे तक चलता है जनसंपर्क। पेपर वर्क के लिए अनिल जैन की टीम अलग से है।ऑनलाइन तैयार होता है
पूरा कार्यक्रमााडपुरा : भाजपा
लाडपुरा से भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवी का मुख्य चुनाव कार्यालय देवली अरब रोड पर संचालित है। यह कम्प्यूटर सहित सभी जरूरी संसाधनों से सुसज्जित है। यह सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक खुलता है। कुछ कार्यकर्ता रात में भी यहीं सोते हैं।
ये बनाते हैं रूट चार्ट : चुनाव संयोजक शिवनारायण सिंह, वीनेन्द्रपाल सिंह यहां की व्यवस्था देख रहे हैं। वे पूर्व सांसद इज्यराज ङ्क्षसह और दोनों जिलाध्यक्षों की सलाह से रूट चार्ट बनाते हैं। पूर्व सांसद इज्यराज सिंह और कल्पना देवी रोज कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 8 बजे से रात 10 तक अलग-अलग क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं।
घर से ही चुनावी गतिविधियों का संचालनााडपुरा : कांग्रेस
लाडपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी गुलनाज गुड्डू का मुख्य कार्यालय उनके निवास पर ही संचालित है। सुबह से ही कार्यकर्ता जुटना शुरू हो जातेे हैं। सबसे पहले पेपर वर्क होता है और फिर फील्ड में जनसंपर्क। मतदाता सूची के आधार पर जनसंपर्क किया जा रहा है।
ये बनाते हैं रूट चार्ट : चुनाव कार्यालय संयोजक अनिल आनंद और कांग्रेस के प्रदेश सचिव नईमुद्दीन गुड्डू रूट चार्ट तैयार करते हैं। उसी के अनुसार जनसम्पर्क किया जाता है। कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी और मैनेजमेंट का कार्य प्रत्याशी के पुत्र मौजुद्दीन गुड्डू देख रहे हैं।
कहां कितने मतदाता
कोटा उत्तर 236634
कोटा दक्षिण 234203
लाडपुरा 258800