कोटा

अनुकम्पा नियुक्ति में टंकण परीक्षा समाप्त करने पर विचार नहीं

कोटा. राज्य सरकार का मृतक आश्रितों की अनुकम्पा नियुक्ति में टंकण परीक्षा समाप्त करने का कोई विचार नहीं है। 
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2018, 10:43 PM IST
Assebly

राज्य सरकार का मृतक आश्रितों की अनुकम्पा नियुक्ति में टंकण परीक्षा समाप्त करने का कोई विचार नहीं है। यह जानकारी विधायक संदीप शर्मा के अतारांकित प्रश्न के जवाब में कार्मिक विभाग मंत्री ने लिखित में दी।
विधायक शर्मा ने राज्य सरकार से अनुकम्पा नियुक्ति में टंकण परीक्षा समाप्त करने की मांग की थी। इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि वर्तमान में सरकार का ऐसा कोई विचार नहीं।

राजस्थान मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम, 1996 के नियम 7 (1) के अनुसार आश्रित को संबंधित सेवा नियमों के अधीन पद के लिए नियुक्ति के समय विहित अहर्ताएं होनी चाहिएं। मंत्रालयिक सेवा नियमों के अन्‍तर्गत सीधी भर्ती के माध्यम से लिपिक ग्रेड-द्वितीय पद पर भर्ती दो चरणों में परीक्षा आयोजित कर की जाती है, इसमें द्वितीय चरण में टंकण परीक्षा लेने का प्रावधान है।

अनुकम्पा के तहत नियुक्त कर्मचारी के मामले में नियुक्ति के बाद पद से संबंधित प्रशिक्षण या विभागीय परीक्षा या टंकण परीक्षा देने का प्रावधान किया जाना उचित समझा गया। टंकण परीक्षा समाप्त करने का राज्य सरकार का कोई विचार नहीं।

नई पेयजल योजनाएं शुरू की जाएं

सदन में प्रश्नकाल में विधायक संदीप शर्मा ने फ्लोराइडयुक्त गांवों में पेयजल का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि चम्बल के किनारे ऐसे कई गांव हैं जहां पानी में फ्लोराइड अधिक है। राज्य सरकार इन गांवों के लिए विशेष पेयजल योजनाएं आरम्भ करे।

विधायक संदीप शर्मा ने कोटा में मिनी सचिवालय बनाने के लिए कमेटी का गठन करने, पेयजल योजना स्वीकृत करने, सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने की घोषणा का स्वागत किया। शर्मा ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।

Updated on:
6 Mar 2018, 10:43 PM IST
Published on: