राजस्व वसूली नहीं होने पर अधिकारी एवं कर्मचारियों को चार्जशीट देने तथा वेतन रोकने सम्बंधी कार्रवाई के आदेश भी हैं लेकिन विधायक एवं अन्य कार्यकर्ताओं के धमकी देने के कारण कर्मचारियों में भय है। इससे वसूली भी प्रभावित हो रही है। बकाया पर कर्मचारी कार्रवाई करने जाते हैं तो लोग विधायक के नाम से कार्रवाई की धमकी देकर वसूली नहीं करने देते और दबाव बनाते है। कर्मचारियों ने विधायक भवानीसिंह राजावत के बयानों का विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की है।