समय के अनुरूप छोटा पड़ने लगा चिकित्सालय भवन
Also Read
View All 
सारोलाकलां. अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी सियाराम नागर ने शनिवार को राउप्रावि चितावा का कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का शिक्षण परखा। सभी बच्चे धारा प्रवाह से पुस्तक पढ़ने एवं गणित विषय में साधारण जोड़ना, घटाना, भाग देने की क्रियाओं में सक्षम पाए गए। कक्षा 1 और 2 में एबीएल किट की सहायता से शिक्षण कार्य करवाया जा रहा था। इसके साथ ही स्टूडेंट्स और स्टाफ की उपस्थिति सुबह 9 बजे तक ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। इधर, खानपुर ब्लॉक के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में पिपलोदी हादसे की बरसी पर शनिवार को हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।