कोटा

चाकूबाजी: कोटा में 2 जगह चले चाकू, शराब के रूपए नहीं दिए तो पडौसी ने चाकू गोद किया लहुलुहान

कोटा में दो चाकूबाजी की घटनाएं सामने आई जिसमें विज्ञान नगर में युवक को पड़ोसी ने चाकू मारे और कुन्हाड़ी में एक किशोर को चाकू मारकर घायल किया।
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2018, 4:35 PM IST
chakubaji
#breaking_news शिवसेना नेता पर प्राण घातक हमला,वीडियो में देखें खौफनाक अंजाम

कोटा संभाग में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है अभी कुछ दिन पूर्व झालावाड़ जिले के खानपुर गांव के गोलाना में लाखाखेड़ी रोड पर क्षत-विक्षत मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई ही थी जिसमें पति ने गृह क्लेश और बार-बार पीहर जाने से तंग होकर पत्नी के शरीर पर 35 से अधिक वार कर पेट्रोल डालकर लाश को आग लगा दी थी। ये विवाद थमा ही था कि कोटा में दो चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ गई जिसमें विज्ञान नगर क्षेत्र में युवक को पड़ोसी ने चाकू मार घायल कर दिया था वहीं दूसरी ओर कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक किशोर को चाकू मारकर घायल किया।

युवक को पड़ोसी ने मारे चाकू

कोटा. विज्ञान नगर क्षेत्र में एक युवक को उसके पड़ोसी ने चाकू मार घायल कर दिया। घायल महावीर वैष्णव को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। महावीर ने बताया कि पड़ोसी भोला शराब के लिए रुपए मांगने घर आया था। मना किया तो उसने चाकू से वार कर दिए। करीब आधा दर्जन घाव पीठ पर आए हैं। विज्ञान नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भोला की तलाश शुरू कर दी है।

चाकू मारकर किशोर को किया घायल
कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कुछ युवकों ने एक किशोर को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसके परिजनों ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि कुछ युवकों ने एक किशोर को सकतपुरा सरकारी स्कूल के पास रोककर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू की है।

Updated on:
28 Jan 2018, 4:35 PM IST
Published on: