3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलासा: पत्नी के सीने पर चाकू से किए 35 वार, गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पेट्रोल डाल लगा दी आग

पीहर जाने के नाम से गुस्साया पति ने पत्नी पर चाकू से 35 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी। बाद में पेट्रोल डाल लाश को आग लगा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 27 Jan 2018, 11:09 AM IST

Murder

खानपुर . झालावाड़ जिले में खानपुर गांव के गोलाना में लाखाखेड़ी रोड पर 2 दिन पूर्व क्षत-विक्षत मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पति ने गृह क्लेश और बार-बार पीहर जाने से तंग होकर पत्नी की हत्या कर दी थी। मृतका के शरीर पर 35 से अधिक गहरे घावों के निशान थे। हत्या के बाद भी आरोपित का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पेट्रोल डालकर लाश को आग लगा दी।

Read More: पीहर जाने के नाम से पति को आया इतना गुस्सा की पत्नी के सीने में घोंप दिया खंजर

थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मारू ने बताया कि 20 जनवरी को भालता थाना क्षेत्र के बोरखेड़ी निवासी गूजरान निवासी मानसिंह ऐरवाल उसकी पत्नी बादाम बाई को खानपुर में बंगाली बाबा मेला दिखाने के बहाने दोपहर बाद खानपुर लाया था। दिनभर मेला दिखाने के बाद वह रात्रि में करीब 9 बजे गांव आते समय पत्नी को गोलाना के समीप लाखाखेड़ी रोड पर ले गया और बाइक रोककर पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

Read More: बाइक सवार ध्यान दें, संभल कर चलें इन सड़कों पर, मौत दे रही यहां पेहरा

सबूत मिटाने के लिए उसने कपड़ों में आग लगा दी। इसके बाद अकेला ही घर जाकर सो गया, लेकिन कपड़े पूरे नहीं जले। परिवार वालों ने पत्नी के बारे में पूछा तो बताया कि पता नहीं वह मेले में से कहां चली गई। पुलिस ने बताया कि मृतका के शव पर 35 से अधिक गहरे घावों के निशान थे। कड़ी पूछताछ के बाद उसने बताया कि उसकी शादी बचपन में हो गई थी। उसके दो पुत्र और पुत्री है।

Read More: कोटा में डबल मर्डर: पति के बाहर निकलते ही घर में घुसा हत्यारा, गोलियों से मां-बेटे को भून डाला

बार-बार पीहर जाने तथा पारिवारिक गृह कलेश से तंग आकर उसकी हत्या की साजिश रची। 20 जनवरी को हत्या को अंजाम दे दिया। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान शव का पोस्टमार्टम कराया। शिनाख्त होने पर मृतका के पिता रामलाल को शव सौंपा। पिता ने जवांई द्वारा बेटी से मारपीट का आरोप लगाया। अनुसंधान में हत्या का जुर्म कबूलने पर पुलिस ने आरोपित का गिरफ्तार किया।

Read More: डबल मर्डर: पत्नी और बेटे की खून से सनी लाश देख फफक पड़ा पिता, बोला-हैवान ने उजाड़ दिया मेरा परिवार

मंडी से माल लेकर गए ट्रक चालक के साथ मारपीट
बूंदी. सदर थाना पुलिस ने मंडी से ट्रक में माल लेकर गए चालक के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। सदर थानाधिकारी अभिषेक पारीक ने बताया कि बूंदी निवासी नीरज गोयल ने रिपोर्ट सौंपी जिसमें बताया कि मंडी से ट्रक में माल लेकर गए चालक राकेश चौधरी सीलोर रोड स्थित गोदाम में खाली करने गया था। तभी वहां ट्रक यूनियन के पदाधिकारी सहित अन्य जने पहुंचे और चालक के साथ मारपीट कर दी। गाली गलौज भी की। उन्होंने ट्रकों में माल नहीं भरने के लिए धमकाया बताया। रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है।