कोटा

बालजी की छतरी पर सुंदरकांड आज, निकलेगी शोभायात्रा

Aug 03, 2026
Rajasthan

झालावाड़. बालजी सेवा समिति के तत्वावधान में बालजी की छतरी पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां समिति ने पूरी कर ली है। समिति अध्यक्ष छीतर सिंह राठौड़ ने बताया कि बालजी की छतरी परिसर में सोमवार को रात 8 बजे संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा। मंगलवार को दोपहर 2 बजे बालजी की चरण पादुकाओं का पूजन कार्यक्रम रखा गया है, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। शाम 4 बजे चौथमाता मंदिर के पास से बालजी की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए बालजी की छतरी पर पहुंचेगी।

Updated on:
03 Aug 2026 06:02 am
Published on:
03 Aug 2026 06:02 am