3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रत्येक वार्ड में संगठन को मजबूत बनाएंगे

कोटा

image

Newsdesk

Aug 03, 2026

Rajasthan

नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित
झालरापाटन. नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को नगर अध्यक्ष अंबेश मीणा की अध्यक्षता में हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने मुख्य अतिथि के तौर पर कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करना चाहिए, इससे नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बन सके। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा बोर्ड के भ्रष्टाचार और जन विरोधी कार्यशैली से नाराज है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मोहम्मद सिद्दीक गौरी ने कहा कि नगरपालिका चुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कार्यकर्ताओं को अनुशासन और समन्वय के साथ प्रत्येक वार्ड में संगठन को मजबूत करना है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अंबेश मीणा ने कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए जनता के बीच सक्रिय रहने के लिए कहा। इस दौरान जिला संगठन महामंत्री राजेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, चंद्र प्रकाश राठौर, दिनेश कोठारी, विकास गुप्ता, नंदलाल राठौर, मधुसूदन शर्मा, विजय राठौर, कैशव चंद यादव, सत्यनारायण राठौर, पार्षद नवीन मेघवाल, रिजवान अहमद, खालिद मोहम्मद, कासिम भट्टी, बालचंद रावल, मोनू गुप्ता, मोहित सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।