3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोड़…समर्पित कार्यकर्ता को पार्टी देगी प्राथमिकता

कोटा

image

Newsdesk

Aug 03, 2026

Rajasthan

अकलेरा. आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को निजी होटल में अकलेरा-मनोहरथाना ब्लॉक कांग्रेस की संयुक्त बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और चुनावी रणनीति पर मंथन किया।
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी पूनम पासवान ने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी समर्पित, निष्ठावान और संगठन के प्रति प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, युवाओं, छात्रों और आमजन के हितों की आवाज उठाती रही है।
विधानसभा प्रत्याशी नेमीचंद मीणा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से कांग्रेस पंचायत एवं निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने संगठन की मजबूती को जीत की कुंजी बताते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में पीसीसी सचिव अर्चना सुराणा, जिला संगठन महामंत्री राजेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बालकिशन बादल सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।