कोटा

Breaking News: भारत बंद: वाहन रैली निकाल कर कोटा के बाजार करवाए बंद, पेट्रोल पंप भी सूने रहे

एससी-एसटी एक्ट पर दी गई सुप्रीम कोर्ट की नई व्यवस्था के मद्देनजर अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घूम-घूम कर बाजार बंद करवाए।
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2018, 11:47 AM IST
kota Band

कोटा . एससी-एसटी एक्ट पर दी गई सुप्रीम कोर्ट की नई व्यवस्था के मद्देनजर अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों के भारत बंद के आह्वान के तहत सोमवार को विभिन्न संगठनों की ओर से कोटा बंद करवाया गया। कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली और शहर में घूम-घूमकर बाजार बंद करवाए। एससी-एसटी वर्ग के 17 अलग-अलग संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी सुबह 8 बजे से शहरभर में बाजारों को बंद करवाने सड़कों पर उतर गए। दुकानदारों ने स्वत: ही बाजार बंद रहे।

Read More: प्यार में पड़ गए जंगल के राजा, रानी की चाहत में खुद शिकार होने को तैयार शिकारी

वहीं, आवश्यक सेवाएं अस्पताल से जुड़ी संस्थाएं एवं परीक्षा केन्द्र को बंद से मुक्त रखा। जबकि, सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे शहर के सभी पेट्रोल पंप बंद रहे। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के लिए आए वाहन चालकों की भीड़ लगी रही। लेकिन दो घंटे पम्प बंद के दौरान कई वाहन चालकों को बिना पेट्रोल भरवाए ही जाना पड़ा।

इधर, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति महापंचायत के गोविन्द सिंह परमार, अखिल भारतीय बैरवा महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश बियानी व अखिल राजस्थान एसटी/एससी व ओबीसी अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से रंगबाड़ी स्थित कोटिया भील प्रतिमा स्थल से सुबह 10 बजे आक्रोश रैली निकाली गई। संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहरलाल मीणा ने बताया कि आरक्षित वर्ग के अधिकारी व कर्मचारी अवकाश पर रहकर विरोध जताया।

Read More: भंडारे से लौट रहा परिवार की कार में लगी भीषण आग, गाड़ी से कूद कर 6 लोगों ने बचाई अपनी जान

खुली रही भामाशाह मंडी
भामाशाह मंडी में कोटा बंद का असर नहीं दिखा। सुबह से ही मंडी खुली रही। कोटा ग्रेड एण्ड सीड्स मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी ने बताया कि भामाशाह मंडी में सोमवार को सामान्य दिनों की तरह कारोबार हुआ। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि जिन स्कूलों में परीक्षा रहेगी, वे खुले रहेंगे। शेष स्कूल बंद रहेंगे।

Read More: हो जाइए तैयार, 48 घंटे में आ ही जंगल की सरकार, मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघ आने का काउंन-डाउन शुरू

ऑटो बंद रहे
कोटा ऑटो यूनियन के अध्यक्ष अनीस राइन ने बताया कि कोटा बंद के चलते शहर के सभी ऑटो बंद रहे। उधर, ऑटो ड्राइवर यूनियन ने बंद का समर्थन दिया। शहर में करीब 3500 ऑटो चालक हड़ताल पर रहेंगे। इनके बंद रहने से शहरी परिवहन पर असर पड़ेगा।

Published on: