15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाटूश्यामजी जन्मोत्सव के लिए रेलवे का तोहफा, 19 नवंबर से कोटा से चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां होगा ठहराव

Railway Gift : खाटूश्यामजी जन्मोत्सव पर यात्री भार को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। इसके साथ ही रेलवे भागलपुर से जयपुर के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Nov 2026, 8:41 PM IST

khatu shyamji birth anniversary railways gift 19 Nov run special train

Railway Gift : फाइल फोटो पत्रिका

Railway Gift : कोटा. खाटूश्यामजी जन्मोत्सव पर यात्री भार को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोटा से रशीदपुरा खोरी वाया जयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन में आरक्षित श्रेणियों की सीटें उपलब्ध हैं। गाड़ी संख्या 09803 कोटा-रशीदपुरा खोरी स्पेशल 19 नवंबर को कोटा से रात 9.55 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5.40 बजे रशीदपुरा खोरी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09804 रशीदपुरा खोरी-कोटा स्पेशल 20 नवंबर को सुबह 7.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 4.30 बजे कोटा पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में लाखेरी, इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, रींगस जंक्शन और सीकर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कुल 16 कोच होंगे। खाटूश्यामजी के दर्शन करने वाले श्रद्धालु रींगस जंक्शन पर उतरकर करीब 17 किलोमीटर की सड़क यात्रा से मंदिर जा सकेंगे। यात्री आइआरसीटीसी से सीटों की उपलब्धता देखकर अग्रिम आरक्षण करा सकते हैं। ट्रेन की ताजा जानकारी एनटीईएस या रेलवे हेल्पलाइन 139 से ली जा सकती है।

भागलपुर-जयपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भागलपुर से जयपुर के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों केे अनुसार, भागलपुर-जयपुर एकतरफा स्पेशल ट्रेन 18 नवम्बर को भागलपुर से 9.30 बजे रवाना होकर 20 नवम्बर को रात 3.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। संचालन के दौरान यह ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाया मिर्जापुर होते हुए सूबेदारगंज, गोविन्दपुरी, इटावा, टूण्डला, ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा एवं गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

वीकली स्पेशल ट्रेन का एक ट्रिप बढ़ाया

अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने खड़की-सांगानेर-खड़की वीकली स्पेशल ट्रेन के संचालन में एक ट्रिप का विस्तार किया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, खड़की-सांगानेर स्पेशल खड़की से 26 नवंबर को संचालित होगी। वहीं, सांगानेर-खड़की स्पेशल सांगानेर से 27 नवंबर को रवाना होगी। दोनों तरफ से एक-एक ट्रिप का संचालन किया जाएगा।