कोटा

भारत बंद: सांगोद में माहौल गर्माया, दुकानदार और बंद समर्थक भिड़े, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा, व्यापारियों ने खुलवाई दुकानें

भारत बंद के आह्वान के तहत सोमवार को सांगोद बंद के दौरान माहौल गर्मा गया।
2 min read
Apr 02, 2018
Bharat Bandh: riot in Sangod

सांगोद. अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों की ओर से भारत बंद के आह्वान के तहत सोमवार को सांगोद बंद के दौरान माहौल गर्मा गया। सुबह दुकानदारों ने बाजार खोले तो बंद समर्थकों ने जबरन दुकानें बंद करवाई और दुकान में जमकर तोडफ़ोड़ कर दुकानदार से मारपीट कर दी। इससे गुस्साए बंद विरोधी और समर्थक आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते थोड़ी देर में ही क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। विरोधी और समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की समझाइश कर मामला शांत करवाया।

Breaking News: भारत बंद: वाहन रैली निकाल कर कोटा के बाजार करवाए बंद, पेट्रोल पंप भी सूने रहे

बंद का दिखा मिला-जुला असर

भारत बंद के समर्थन में सांगोद बंद का सुबह से ही मिला-जुला असर दिखा। दुकानें खुली होने पर बंद समर्थक जुलुस के रूप में दुकानें बंद करवाने पहुंचे। इस दौरान गायत्री चौराहा पर दुकान बंद नहीं करने से गुस्साए बंद समर्थको ने एक दुकान में तोडफ़ोड़ कर दी और दुकानदार के साथ भी मारपीट की। सूचना पर दुकानदार भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और घटना का विरोध जताया। मामले ने तूल पकड़ा और दुकानदार और बंद समर्थक आमने-सामने हो गए।

Read More: प्यार में पड़ गए जंगल के राजा, रानी की चाहत में खुद शिकार होने को तैयार शिकारी

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को करनी पड़ी मशक्कत

कस्बे में माहौल गर्मा ने तनाव फैल गया। बंद विरोध व बंद समर्थक दोनों ही आमने-सामने हो गए। पत्थरबाजी की भी कोशिश हुई। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाने का प्रयास किया।

इसके अलावा, कस्बे के कई इलाकों मे बंद समर्थकों द्वारा जगह जगह जबरन दुकानें बंद कराने से कई दुकानदारों और बंद समर्थकों में झड़प हो गई। बंद समर्थकों ने सड़कों पर टायर जलाकर विरोध जताया। गांधी चौराहा पर कुछ दुकानें बंद नहीं होने से यहां फिर माहौल गर्मा गया। ऐसे में पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेडऩा पड़ा। बाद में बन्द विरोधी दुकानदारों ने बाजारों में घूम-घूम कर दुकानें खुलवाना शुरू कर दिया।

Updated on:
02 Apr 2018 01:20 pm
Published on:
02 Apr 2018 01:09 pm