कोटा

रेलवे ने दे दी बड़ी खुशखबरी, होली पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, इन-इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Good News: इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिसमें 1 प्रथम श्रेणी एसी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी, 7 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी और 1 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2025, 2:51 PM IST
train05

Indian Railway: रेल प्रशासन ने होली त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09817 एवं 09818 कोटा-दानापुर (पटना)-कोटा के मध्य दो-ट्रिप संचालित की जाएगी।

यह ट्रेनें साप्ताहिक रूप में दोनों दिशाओं में 2-2 बार चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 09817 कोटा से दानापुर होली स्पेशल ट्रेन 8 और 15 मार्च को रात 21:25 बजे कोटा स्टेशन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रविवार को 18:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से कोटा होली स्पेशल ट्रेन 9 और 16 मार्च को रात 21:15 बजे दानापुर से चलकर अगले दिन रात 22:25 बजे कोटा पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिसमें 1 प्रथम श्रेणी एसी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी, 7 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी और 1 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

कोटा मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करें।

Updated on:
28 Feb 2025, 2:51 PM IST
Published on: