कोटा

पुलिया पार करते वक्त नदी मे बही बाइक, युवक ने तैरकर बचाई जान..सात गांवों का टूटा सम्पर्क

दो घंटे की मशक्कत कर ग्रामीणों ने बाहर निकाली बाइक, सात गांवो का सम्पर्क टूटा
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2019, 8:18 PM IST
पुलिया पार करते वक्त नदी मे बही बाइक, युवक ने तैरकर बचाई जान..सात गांवों का टूटा सम्पर्क
पुलिया पार करते वक्त नदी मे बही बाइक, युवक ने तैरकर बचाई जान..सात गांवों का टूटा सम्पर्क

रावतभाटा (भैंसरोडगढ़़). उपखंड की धांगडमऊकलां ग्राम पंचायत क्षेत्र में ब्रह्माणी नदी से होकर गुजरती पुलिया पर गत दो दिनों से करीब तीन फीट पानी की चादर चल रही है। धांगडमऊ खुर्द के जोपड़ा, चिढिय़ा, बावडीखेडा, साईपुरा, लाडपुरा सिंगाडिया, कुदालखेडा गांवो समेत सात गांवो के ग्रामीणों का पुलिया पार करके रोजगार और व्यापार के लिए जाना मजबूरी है। ग्रामीण व महिलाएं छोटे बच्चों के साथ जान जोखिम मे डालकर पुलिया पार करती नजर आई। वहीं रविवार सुबह साढ़े बजे चिढीया गांव निवासी निर्मल भील एक साथी के साथ बाईक पर सवार होकर पुलिया को पार कर बोराव की ओर काम पर जा रहा था। पानी का तेज बहाव आने पर बाइक सवार दोनों युवक बाइक समेत पानी में बह गए। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला। लेकिन बाईक पानी के तेज बहाव में बहती हुई आगे तल चली गई। जिसके बाद कई लोगों ने रस्सी के सहारे करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बाईक को पानी से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया की उंचाई कम होने से हर साल बरसात के मौसम में पुलिया पर पानी की चादर चल पड़ती है। जिससे ग्रामीणों को जान जोखिम में डाल कर पुलिया पार करनी पड़ती है। गत एक पखवाड़े पहले भी आधा दर्जन मवेशी पानी में बह गए थे। हालांकि पुलिया पर पानी की चादर चलने पर पुलिस की ओर्त से पुलिया पार नही करने की समझाईस की जाती है। लेकिन पुलिया पार करके काम पर जाना ग्रामीणों की मजबूरी है।

हो चुके है कई हादसे
इधर वर्ष 2008 मे पुलिया पार करते समय एक दम्पति सहित कई मवेशियों की बहने से मौत हो गई थी। 18 अगस्त को पुलिया के पाईपों मे फंसने से एक भैसं व 24 को पानी मे बहने से एक गाय की मौत हो गई थी इन सब घटनाए घटित होने के बावजूद ग्रामीण पुलिया पर बहते पानी को पार करने से बाज नही आ रहे हैं। वहीं ग्रामीणो ने बताया की हमारी खेती बाड़ी भी वहीं है। मवेशियो को विचरण भी नदी के उस पार करते हैं पुलिया की ऊचाई कम होने से पुलिया पार करने को मजबूर है , ग्रामीणो ने पुलिया की ऊचाई बढाने की मांग की है।

Updated on:
27 Aug 2019, 8:18 PM IST
Published on: