कोटा

कि‍सानों की मौत पर वि‍वादि‍त बयान देकर फंसे वि‍धायक, DAMAGE CONTROL में जुटे समर्थक

किसानों की मौत के मामले में विधायक हीरालाल नागर द्वारा की गई टिप्पणी का मामला, भाजपा नेताओं ने दी सफाई
2 min read
• •
Updated: 28 May 2018, 10:37 PM IST
mla nagar
माननीय की फिसली जुबान..बचाव में उतरे समर्थक

कोटा . हाड़ौती में लहसुन उत्पादक किसानों की मौत के मामले सांगोद विधायक हीरालाल नागर द्वारा दिए गए बयान के मामले में अब भाजपा समर्थिक किसान नेता व जनप्रतिनिधि सफाई देने लगे हैं। मामले को लेकर सोमवार को थोक फल सब्जीमंडी समिति अध्यक्ष ओम मालव व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने पत्रकारवार्ता बुलाकर विधायक हीरालाल नागर के समर्थन में अपना पक्ष रखा।


मंडी समिति अध्यक्ष ओम मालव ने कहा कि हीरालाल नागर जैसा किसान हितैषी विधायक हाड़ौती में एक भी नहीं है। जिन्होंने भामाशाह मंडी में लहसुन का कारोबार शुरू करवाया। बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत लहसुन खरीद के लिए कृषिमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री तक सम्पर्क किया।


भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मुकुट नागर ने कहा कि विधायक हीरालाल नागर हमेशा से किसानों के समर्थक रहे हैं। उनके मन में एेसी कोई बात नहीं है। उनकी जुबां फिसल गई होगी। जिसे तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। इस दौरान मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष राकेश चौहान, मंडी समिति संचालक चंद्रप्रकाश नागर भी मौजूद थे।

यह कहा था विधायक नागर ने
बीते शनिवार को प्रेस को संबोधित करते हुए सांगोद विधायक हीरालाल नागर ने कहा था कि मृतक किसानों के परिजन मुआवजे के लालच में झूठ बोलते है, अगर स्वतंत्र जांच करा ली जाए तो सभी की पोल खुल जाएगी। नागर ने कहा था कि किसानों की मौत के पीछे उनके पारिवारिक व अन्य दर्जनों कारण हैं। जब पुलिस जांच करती है तो इनका खुलासा होता है। विधायक नागर यहीं नहीं रुके, बोले कि किसान तो हर साल कर्जा लेकर ही खेती करता है। उन्होंने देवली मांझी के बृजनगर निवासी मृतक किसान हुकुम चंद मीणा का उदाहरण देते हुए कहा कि उसके ऊपर पिछले 8-10 साल से कर्जा था। ऐसे में कैसे कह दिया जाए कि कर्ज की वजह से उसकी मौत हुई।

Updated on:
28 May 2018, 10:37 PM IST
Published on: