कोटा

Kota News: कॉकरोच जनता पार्टी पर भाजपा का तंज, सुनील बंसल बोले- ऐसे कई प्रयोग हुए, अंजाम भी सबका एक जैसा रहा

Cockroach Janata Party: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर निशाना साधते हुए इसे राजनीति का एक और प्रयोग बताया।
2 min read
Jun 16, 2026
Abhijeet Deepak Sunil Bansal
अभिजीत दिपके, सुनील बंसल- फोटो- पत्रिका नेटवर्क

कोटा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जून को नीट पेपर गड़बड़ी, परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक समेत अन्य मुद्दों को लेकर कोटा में छात्र संवाद-कोटा महारैली में शिरकत करेंगे। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी सुनील बंसल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके कार्यक्रम को पॉलिटिकल ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा कि 4 दिन बाद ही परीक्षा है। ऐसे में वह कैसे संवाद करेंगे, यह समझ से परे है।

सीजेपी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेपर लीक दोषियों पर कार्रवाई कर रही है और इस मामले की जांच अभी जारी है। बंसल मंगलवार को कोटा में मीडिया से '12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के' विषय पर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संबंध में खुलकर बातचीत की। उन्होंने सीजेपी के बारे में कहा कि ऐसे प्रयोग में देश में लंबे समय से हो रहे हैं। पहले प्रयोगों का जो हश्र हुआ, इसका भी वही होगा। सुनील बंसल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 50 साल से गुंडाराज चल रहा था। इसलिए जनता के मन का आक्रोश था, जो वोटिंग में बदला और यहां बंपर मतदान हुआ।

भ्रष्टाचार रोकने के साथ सरकार ने 4.31 लाख करोड़ बचाए

बंसल ने कहा कि भाजपा से पहले एक पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि मैं केन्द्र से एक रुपया भेजता हूं और जमीन तक जाते-जाते केवल 15 पैसे ही पहुंचते हैं। भाजपा सरकार ने अपने 12 वर्ष के कार्यकाल में विभिन्न योजना में लाभार्थियों को सीधे उनके खातों में न केवल 51 लाख करोड़ रुपए बिना भ्रष्टाचार के भेजे, बल्कि लाभार्थियों को राशि शिफ्ट करने में 4.31 लाख करोड़ रुपए की बचत भी की। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, शहर अध्यक्ष राकेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह वीडियो भी देखें

श्रीराम रंगमंच पर आयोजित होगा कार्यक्रम

वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी का कार्यक्रम बुधवार शाम 5.30 बजे दशहरा मैदान स्थित श्रीराम रंगमंच पर आयोजित होगा, जो करीब तीन घंटे तक चलेगा। यहां राहुल गांधी सीधे छात्रों और युवाओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं और मन की बात सुनेंगे। इसके लिए विशेष कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे वे छात्रों के बीच जाकर उनसे आमने-सामने बातचीत कर सकेंगे। इससे पहले म्यूजिक कॉन्सर्ट प्रोग्राम में पॉप सिंगर लश्करी और पॉप सिंगर कर्मा प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद राहुल गांधी रात को ही ट्रेन से दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे।

Updated on:
16 Jun 2026 08:01 pm
Published on:
16 Jun 2026 04:59 pm