Body elections 2019, scuffle in Congress leaders and workers: कोटा जिले के कैथून कस्बे में प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के सामने कांगे्रस के दो दिग्गज नेता आपस में भिड़ गए।
कोटा. कोटा जिले के कैथून में गुरुवार दोपहर 12 बजे नगर निकाय चुनाव ( Body elections 2019 ) को लेकर हुई कांगे्रस की बैठक में जमकर ( Ruckus in Congress meeting ) हंगामा हो गया। टिकट वितरण को लेकर कांगे्रस के दो दिग्गज नेता आपस में उलझ पड़े। ( scuffle in Congress leaders ) पहले तो दोनों नेताओं में जुबानी जंग चलती रही लेकिन थोड़ी ही देर में यह जुबानी जंग हाथापाई में बदल गई। (scuffle in Congress workers' ) दोनों नेताओं के समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए। जमकर लात-घुसे चले और गाली-गलौच भी होती रही। हंगामा होता देख फीडबैक लेने आए प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ( Minister Pratap Singh Khachariyawas ) कैथून से निकल गए।
जानकारी के अनुसार नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास गुरुवार को कोटा पहुंचे। सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद दोपहर 12 बजे कैथून में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे। यहां वे कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे थे तभी कैथून पालिका के पूर्व चेयरमैन नसरूद्दीन और पीसीसी सदस्य नईमुद्दीन गुड्डू के बीच तीखी नोकझोक हो गई। थोड़ी ही देर में जुबानी जंग हाथापाई में बदल गई। दोनों ही नेताओं के समर्थकों ने एक-दूसरे पर लात-घूसों से हमला कर दिया।
पुलिस ने बीच-बचाव कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया। करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा चलता रहा। स्थिति को देखते हुए मंत्री प्रताप सिंह सभा को बीच में ही छोड़ सांगोद के लिए निकल गए। कार्यकर्ताओं के बीच झड़प से कांगे्रस की गुटबाजी उजागर हो गई। दिनभर क्षेत्र में हंगामा चर्चा का विषय बना रहा। खाचरियावास दोपहर करीब 2.40 मिनट पर कैथून से सांगोद पहुंचे। वे यहां कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर फीडबैक ले रहे हैं।