कोटा

बॉलीवुड के इस सिंगर की आवाज पर फिदा हो गया कोटा

दशहरा मेले में बॉलीवुड के पाश्र्व गायक उदित नारायण ने फिल्मी गानों की दमदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताजनों को मस्ती से सराबोर कर दिया।

2 min read
Oct 16, 2017
कोटा दशहरा मेले में रविवार को विजयश्री रंगमंच पर आयोजित सिने संध्या में प्रस्तुति देते बॉलीवुड के पाश्र्व गायक उदित नारायण।

कोटा। दशहरा मेले में रविवार को विजयश्री रंगमंच पर रविवार की रात सिने संध्या के नाम रहीं। बॉलीवुड के पाश्र्व गायक उदित नारायण ने फि ल्मी गानों की एक के बाद दमदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताजनों को मस्ती से सराबोर कर दिया। कोटावासी जमकर झूमे। खचाचक भरी दर्शक दीर्घा के ठीक सामने बने विजयश्री रंगमंच से सुरों के जादूगर उदित नारायण ने रिमिक्स म्यूजिक के साथ पापा कहते है बड़ा काम करेगा बेटा बड़ा होके नाम करेगा...की परफ ॉरमेंस दी तो श्रोताजन मस्ती से सराबोर हो झूमने लगे।

इस दौरान उदित नारायण ने कहा कि कोटा का मेला बहुत ही सुंदर है और मुझे भी मेले अच्छे लगते हैं। आप भी मेरे साथ गुनगुनाओंगे? इस पर दर्शक दीर्घा से जवाब मिला। तेरे बिना जीना नहीं...परदेशी-परदेशी जाना नहीं मुझे छोड़ कर.....सुनाकर माहौल को नई उंचाई दी।

इसके बाद नॉन स्टोप नशा ये प्यार का नशा है नशे में यार डूब जाओ.... टिप टिप बरसा पानी...चाहा है तुमको...भोली सी सूरत आंखों में मस्ती...तुम मिलो तो सही... प्यार तुने क्या किया...सरीखे गानों की ऐसी झड़ी लगाई कि दर्शक दीर्घा में मौजूद युवा भी थिरकते नजर आए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भवानी सिंह राजावत रहे।

मै फिर आऊंगा..

उदित नारायण कोटा के श्रोताआें से काफी प्रभावित नजर आए। उनके पास फरमाइशों की लंबी सूची पहुंची तो उन्होंने कहा कि १४२ वां दशहरा मेला मुबारक हो, आपने चाहा तो मैं अगले बरस १२५ वें मेले में फिर आऊंगा, इस बार मैं अपने बेटे आदित्य नारायाण को भी साथ लाऊंगा। मैं कोटा में दस साल पहले भी आया था। मुझे कोटा ही नहीं, पूरा राजस्थान अच्छा लगता है। मैं हाड़ौती को हमेशा याद करता रहता हूं। उन्होंने राजस्थान की खूबसूरती की तारीफ की। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत कोटा वालों जय रामजी के साथ की। इस दौरान उनके फेंस ने उन्हें उनकी तस्वीर भेंट की।

Published on:
16 Oct 2017 01:51 am
Also Read
View All