कवाई (बारां). कवाई थाना क्षेत्र के सालपुर गांव में बुधवार देर रात अज्ञात व्यक्ति एक घर में घुस गया। वहां सो रहे दम्पती पर वजनी पत्थर फेंका, लेकिन वे बच गए। इस दौरान जब जाग हुई तो बदमाश दम्पती के तीन वर्षीय मासूम को उठा ले गया। बाद में तलाश करने के दौरान मासूम का शव गांव के बाहर कुएं में मिला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।