कोटा

दर्दनाक हादसा: बेटी खाना खिलाकर पार्लर गई, पीछे से पिता आग की लपटों में जिंदा जल गया

पत्नी और बेटी सुबह खाना खिलाकर गई थी। पीछे अकाल मौत उन्हें दबोच लेगी इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2018, 8:23 AM IST
Fire in kota

कोटा . डेढ़ साल पहले लकवा हुआ तो चलने-फिरने में परेशानी हो गई। नीचे वो परेशान न हों, कोई डिस्टर्ब न करें, इसलिए परिजनों ने पहली मंजिल पर उनके लिए सारा इंतजाम कर रखा था। पत्नी और बेटी सुबह खाना खिलाकर गई थी। पीछे अकाल मौत उन्हें दबोच लेगी इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

शॉर्ट सर्किट से लकड़ी से बनी टापरी ने आग पकड़ ली। आग देखकर भी वे ना चिल्ला सके और ना ही दूर हट सके। बेबस वहीं मौत का निवाला बन गए। ये दर्दनाक हादसा बुधवार सुबह महावीर नगर विस्तार योजना में घटित हुआ, जहां पहली मंजिल पर बनी टापरी में लगी आग में बुजुर्ग भगवानदास (68) जिंदा जल गए। जब तक पड़ोसी मदद को पहुंचे बहुत देर हो चुकी थी।

बेटी ही संभाल रही थी पिता को
परिजनों ने बताया कि मृतक भगवानदास के दो बेटे और चार बेटियां हैं। दोनों बेटे मनोज व लखन महावीर नगर में ही उनसे अलग रखते हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। वे पत्नी अनिता व छोटी बेटी ललिता के साथ रहते थे। घटना के वक्त पत्नी दूसरे घरों में खाना बनाने और बेटी ललिता अपने पार्लर गई थी। पिता की मौत का पता चलने पर उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अलग रहते हैं दोनों बेटे-बहू

परिजनों ने बताया कि भगवानदास के दो बेटे मनोज व लखन और चार बेटियां हैं। दोनों बेटे महावीर नगर में ही उनसे अलग रखते हैं। तीन बेटियों की शादी होने से दो कोटा से बाहर व एक आरकेपुरम् में रहती हैं। जबकि उनकी पत्नी अनीता व सबसे छोटी बेटी ललिता उनके साथ ही रहते हैं। उनकी पत्नी अपने काम से खाना बनाने और ललिता अपने पार्लर गई हुई थी।

Published on: