कोटा

Narcotics Bureau big news..10515 किलो अवैध मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया

नीमच जिले की जावद तहसील के खोर ग्राम में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री की भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया

less than 1 minute read
Feb 26, 2021
Narcotics Bureau big news..10515 किलो अवैध मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया

कोटा. नारकोटिक्स ब्यूरो की राजस्थान इकाई की ओर 18 प्रकरणों में जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थों को शुक्रवार को नीमच जिले की एक सीमेंट फैक्ट्री में जलाकर नष्ट किाय गया। राज्य के उप नारकोटिक्स आयुक्त विकास जोशी के नेतृत्व में ड्रग डिस्पोजल कमेटी की ओर से नारकोटिक्स ब्यूरो की राजस्थान इकाई की ओर से विगत वर्षों में कुल 18 प्रकरणों में जब्त किए गए 10 हजार 515 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को शुक्रवार को नीमच जिले की जावद तहसील के खोर ग्राम में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री की भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया। एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 52 एक के तहत की गई कार्रवाई में कुल 2.335 किलोग्राम हेरोइन, दो किलोग्राम अल्प्राजोलम, 185.60 किलोग्राम गांजा एवं 10 हजार 325 किलोग्राम डोडा चूरा को मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के अधिकारियों की मौजूदगी में जलाकर नष्ट किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान जोशी के अलावा ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य के.एल. छापरिया, आर.के. रजक व अधीक्षण तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Published on:
26 Feb 2021 09:45 pm
Also Read
View All