कोटा

धनतेरस पर इन शुभ चौघडिय़ों में करें खरीदारी…

धन त्रयोदशी के साथ सोमवार से पंच महापर्व का आगाज हो जाएगा। शहर के विभिन्न बाजारों के दुकानदारों में भी महापर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
2 min read
Nov 05, 2018
दिवाली महोत्सव
कोटा

कोटा . धन त्रयोदशी के साथ सोमवार से पंच महापर्व का आगाज हो जाएगा। बाजारों में धन वर्षा होगा। कोई कार घर लेकर जाएगा तो कोई शगुन के तौर पर चांदी का सिक्का। सोने-चांदी के आभूषण, वस्त्र, फर्नीचर, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रोनिक उपकरण फ्रिज, टीवी, एलईडी, वॉशिंग मशीन, मोबाइल व अन्य जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की जाएगी। जो लोग पिछले दिनों आए बुध पुष्य नक्षत्र में खरीदारी नहीं कर सके, वह धन त्रयोदशी पर मनपंसद वस्तु घर लाकर खुशियां बटोरेंगे।

शहर के विभिन्न बाजारों के दुकानदारों में भी महापर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने पंच महापर्व को लेकर तैयारी कर ली है। विभिन्न प्रतिष्ठानों के संचालकों के अनुसार ग्राहकों की जरूरत और पसंद के अनुरूप बाजार सजाए गए हैं। व्यापार महासंघों के मुताबिक कोटा जिले में धनतेरस पर तीन सौ करोड़ से अधिक की बिक्री होने की उम्मीद है। खरीदारी के लिए बाजार सज गए हैं।

धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठे हैं। बर्तन बाजार में भी खास रौनक है। धनतेरस पर बर्तन की खरीद शुभ मानी जाती है, इसे लेकर व्यापारियों ने बाजार में विशेष व्यवस्था की है।

चौघडिय़ों के आधार पर श्रेष्ठ समय
सुबह 6.38 बजे से 8.01 बजे तक अमृत
सुबह 9.24 से 10.47 बजे तक शुभ
दोपहर 1.33 से 2.56 बजे तक चर
दोपहर 2.56 से 4.19 बजे तक लाभ
शाम 4.19 से 5.42 बजे तक अमृत
शाम 5.42 से 7.19 तक चर
रात 10.33 से 12 बजे तक लाभ
लग्न के अनुसार ये समय श्रेष्ठ सुबह 7.41 से 10 बजे तक वृश्चिक लग्न दोपहर 1.48 से दिन में 3.16 बजे
तक कुंभ शाम 6.19 से 8.15 बजे तक वृष लग्न

Published on:
05 Nov 2018 01:14 pm