
कोटा . व्यापार महासंघ व नगर निगम ने शहर को कचरा एवं पॉलीथिन मुक्त करने के लिए सोमवार को सब्जीमण्डी एवं इन्द्रा मार्केट में जनजागृति अभियान शुरू किया है। महासंघ के अध्यक्ष क्रान्ति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस जन जागृति अभियान में उप महापौर सुनीता व्यास तथा उपायुक्त राजेश डागा ने स्वच्छता जागरुकता अभियान में प्रत्येक व्यापारी की भागीदारी पर जोर दिया।
स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसडर हेमलता गांधी, वार्ड पार्षद जगदीश सिंह सब्जीमण्डी व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन दुआ एवं इन्द्रा मार्केट व्यापार सघ्ंा के अध्यक्ष मुन्ना भाई ने भी अभियान में सभी को जोडऩे की बात कही।
एेसे चलाएंगे अभियान
माहेश्वरी ने बताया कि सब्जीमंडी मुख्य बाजार में मशीन लगाई गई है। जिसमें पांच रुपए का सिक्का डालते ही कपड़े के दो बैग आ जाते हैं।
इसके उपयोग करने से पॉलीथिन बैग की जरूरत नहीं पड़ेगी।
वेंडिंग मशीन जो सव्जी मण्डी के मेन बाजार मे लगाई गई है वह कोटा की प्रथम वेंडिंग मशीन है जो शहर के सबसे व्यस्तम मार्केट मे लगाई गई है इस मशीन मे पांच रुपए का सिक्का डालकर दो कपड़े के बैग प्राप्त किए जा सकते है,जिसकी कीमत करीब 10 रू आती है, शहर को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में व्यापार महासंघ ने अपने स्थानीय संगठनो के साथ मिलकर यह कार्य योजना बनाई है जिसके तहत जिस क्षैत्र मे यह मशीन लगाई जाएगी वहां का संबंधित व्यापार संघ आधा खर्च निर्वाह करेगा।
कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रान्ति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस अभियान को सहयोग देने के लिए एलन कैरियर इन्सटीट्यूट भी आगे आया हैं और कपड़े के कैरी बैग उपलब्ध कराकर इस महाभियान को सफल बनाने मे सहयोग देन के लिए प्रतिबद्ध है।