कोटा

Video: आठ माह के बच्चे के साथ इलाज में किया खिलवाड़, लकवे को बताया नार्मल

कोटा. तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में आठ माह के बालक के इलाज में लापरवाही बरतने का अरोप लगाया है।

2 min read
Dec 31, 2017

तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में आठ माह के बालक के इलाज में लापरवाही बरतने का अरोप लगाते हुए परिजनों जवाहर नगर थाने में अस्पताल निदेशक समेत दो चिकित्सकों के खिलाफ परिवाद दिया है।

ये भी पढ़ें

जानिए कोटा के बाजार भाव, लहसुन चढ़कर 3000 तक बिका

परिजनों का कहना है कि जांच में नर्व डेमेज होना आने के बाद भी सामान्य उपचार किया गया इससे बच्चा पैरेलिसिस का शिकार हो गया। बच्चे के परिजन यूसुफ कुरैशी ने बताया कि उनके छोटे भाई शब्बीर कुरैशी का आठ माह का पुत्र कामिल घर पर 28 दिसम्बर को वॉकर से गिर गया था। उसके पैर और कंधे में चोट आई। परिजनों ने तलवंडी स्थित एक निजी चिकित्सालय में डॉ. गिरीश खंडेलवाल को दिखाया। उन्होंने सीटी स्कैन कराई।

परिजनों का आरोप है कि खंडेलवाल ने रिपोर्ट नॉर्मल बताते हुए सामान्य इलाज किया। बच्चे के शरीर में पेरेलिसिस के लक्षण होने पर परिजनों ने अस्पताल में ही नियुक्त न्यूरो फिजिशियन डॉ. अमित देव को दिखाया। उन्होंने सीटी स्कैन रिपोर्ट देख नर्व डेमेज होना बताया। इलाज में लापरवाही की जानकारी मिलने पर परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। परिजनों ने अस्पताल निदेशक व डॉ. खंडेलवाल के खिलाफ जवाहरनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
जवाहर नगर थानाधिकारी नीरज गुप्ता का कहना है कि बच्चे के परिजनों की तरफ से अस्पताल के निदेशक डॉ. आरके अग्रवाल व डॉ. गिरीश खण्डेलवाल के खिलाफ परिवाद मिला है। जांच की जा रही है।

जांच के आधार पर ही इलाज
सुधा अस्पताल निदेशक डॉ. आरके अग्रवाल का कहना है कि रोगी की स्थिति को देखते हुए इलाज किया गया। जांच के आधार पर ही इलाज किया गया। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती गई। रोगी के परिजनों ने जो शिकायत दी है उसके बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।

ये भी पढ़ें

September 2017 Flashback : उत्सव के अनंत उल्लास में डूबा कोटा
Published on:
31 Dec 2017 10:43 am
Also Read
View All